मुंबई। टीवी की क्वीन एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर अपनी एक वेबसीरीज को लेकर मुसीबतों में घिर गई हैं। एकता और उनकी मां के खिलाफ बिहार की बेगूसराय कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। दरअसल एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस में बनी वेब सीरीज ‘ट्रिपल एक्स (XXX Season 2)’ के सीजन दो में भारतीय सेना का अपमान करने का आरोप लगा था।
इस सीरीज में सैनिकों की पत्नी से जुड़े आपत्तिजनक सीन दिखाए गए थे। जिसके कारण इस सीरीज का काफी विरोध हुआ था। बाद में बेगूसराय कोर्ट ने एकता कपूर और उनकी मां के खिलाफ समन भेजकर उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश दिए थे। (BNE)