कानपुर से इंदौर क्रिकेटरों को ले जा रहे, विमान का इंजन हुआ फेल, हड़कम्प

नई दिल्ली। कानपुर के रनवे पर इंडिगो के विमान का इंजन फेल हो गया। ये घटना टेक ऑफ होने से पहले हुई। विमान का इंजन रनवे पर पहुंचने के बाद खराब हो गया। इसके बाद सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया। जानकारी के मुताबिक इसी विमान में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी मौजूद थे। सभी खिलाड़ी साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बताए जा रहे हैं।

लीजेंड क्रिकेट लीग में हिस्सा लेने पहुंची इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें इसी विमान से इंदौर जा रही थीं। बताया जाता है कि चार्टर्ड कैटेगरी के प्लेन को दोपहर करीब तीन बजे के आसपास चकेरी एयरपोर्ट से उड़ान भरनी थी। रनवे पर आने के बाद विमान में खराबी की बात पता चली। उसका इंजन काम नहीं कर रहा था।

विमान के इंजन में खराबी की जानकारी जैसे ही मिली वैसे ही सभी यात्रियों को प्लेन से सुरक्षित बाहर उतार लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही चकेरी एयरपोर्ट पर यात्रियों में हड़बड़ी मच गई और भीड़ हो गई। जानकारी के मुताबिक क्रिकेट टीमें अभी भी कानपुर एयरपोर्ट पर मौजूद हैं। उनको दूसरे विमान से इंदौर भेजने की तैयारी की जा रही है। (BNE)

 

Delhi Uncategorized

रवांडा नरसंहार की याद में जगमग हुआ कुतुबमीनार

शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। अफ्रीकी देश रवांडा में साल 1994 में हुए खौफनाक नरसंहार की 30वीं बरसी पर वहां के लोगों के प्रति एकजुटता दर्शाने के लिए भारत ने रविवार को ऐतिहासिक कुतुब मीनार को रवांडा के झंडे के रंग की रोशनी से जगमग किया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय के सचिव (आर्थिक संबंध) दम्मू रवि […]

Read More
Delhi

इंडिया समूह की रैली ‘भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ’ रैली: BJP

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया समूह की लोकतंत्र बचाओ रैली को “भ्रष्टाचार और परिवार बचाओ रैली” करार दिया है और कहा है कि ‘मोदी हटाओ’ के लक्ष्य पर काम करने वाले विपक्ष का जनता के हित और देश का विकास से कोई सरोकार नहीं है। BJP […]

Read More
Delhi

लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं मोदी : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक-एक करके विपक्ष की सभी सरकारों को अस्थिर करने और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। आप के नेता और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने यहां […]

Read More