क्या पानी है चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग की होड़ की वजह,

  • क्यों बड़ी बात है चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरना,

रंजन कुमार सिंह

भारत ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर यान उतारकर बड़ी जीत हासिल की है। भारत का स्पेस मिशन अपने बजट का सबसे अच्छी तरह इस्तेमाल करने के लिए जाना जाता है। यह बजट अमेरिका और चीन के स्पेस बजट से कई गुना कम है। फिर भी भारत ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 उतरकर कीर्तिमान रच दिया हैं। चंद्रयान-3 मिशन कामयाब रहा है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला भारत विश्व का पहला देश बन गया है। भारत का चांद मिशन दुनिया के विकसित देशों के मुकाबले एक कम बजट वाला स्पेस कार्यक्रम है। लेकिन 2008 में पहला यान भेजने से लेकर अब तक भारत ने बहुत तेजी से ऊंची उड़ान भरी है। वर्तमान मिशन की लागत 7 करोड़ 46 लाख डॉलर है, जो बहुत सीमित बजट में भारतीय इंजीनियरिंग की ताकत भी दिखाता है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के वैज्ञानिकों ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयानको उतारकर अंतरराष्ट्रीय विज्ञान जगत में तो ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की ही है, दक्षिणी ध्रुव पर जाने को लेकर उत्सुक पूरी दुनिया की एजेंसियों को भी पछाड़ दिया है। यह एक बेहद बड़ी कामयाबी है क्योंकि इसके जरिये चांद के सबसे कीमती संसाधनों तक पहुंचा जा सकता है। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर ऐसा क्या है जिसे लेकर पूरी दुनिया के अंतरिक्ष वैज्ञानिक होड़ में हैं? सबसे बड़ी बात है वहां पानी की मौजूदगी की संभावना। उस पानी के लिए यूरोप, रूस और अमरिका की अंतरिक्ष एजेंसियां ही नहीं बल्कि निजी कंपनियां भी चांद पर पहुंचना चाहती हैं क्योंकि वहां एक कॉलोनी बनाने की संभावना दिखती है और आने वाले समय में मंगल पर जाने के लिए भी वह एक अहम अड्डा बन सकता है।

कैसे मिला चांद पर पानी?

1960 के दशक में चांद पर अमेरिकी यान अपोलो के उतरने से पहले ही वैज्ञानिकों ने संभावना जाहिर कर दी थी कि चांद पर पानी हो सकता है। 1960 और 1970 के दशक में अपोलो अभियान के जरिये चांद से मिट्टी के कई नमूने लाये गये। लेकिन वे सब सूखे थे और उनमें पानी नहीं था। 2008 में ब्राउन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने उन नमूनों का आधुनिक तकनीक से दोबारा विश्लेषण किया और उसमें हाइड्रोजन की मौजूदगी की पुष्टि की। यह हाइड्रोजन ज्वालामुखी की राख में मिली चमकदार शीशों के भीतर मिली थी। 2009 में नासा ने इसरो के चंद्रयान-1 के जरिये कुछ उपकरण चांद पर भेजे, जिनका मकसद उपग्रह की सतह पर पानी की मौजूदगी का पता लगाना था। उसी साल नासा ने एक अन्य अभियान भेजा जो चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा तो नहीं, लेकिन ऊपर से तस्वीरें ले लीं। उस अभियान ने चांद की सतह के नीचे बर्फ का पता लगाया। उससे पहले 1998 में नासा का लुनार प्रोस्पेक्टर भी चांद का चक्कर लगाते हुए दक्षिणी ध्रुव पर छाया में छिपे गड्ढों में बर्फ की जानकारी जुटा चुका था।

 

क्यों अहम है चांद का पानी?

चांद पर जमे हुए रूप में जो पानी मौजूद है वो बर्फ की प्राचीन सिल्लियों के रूप में है। वैज्ञानिकों की उन सिल्लियों में खासी दिलचस्पी है क्योंकि उनमें चांद के ज्वालामुखियों के बारे में बेशकीमती जानकारी हो सकती है। उनमें वे पदार्थ हो सकते हैं जो उल्कापिंडों के जरिये पृथ्वी पर आये। और उस जानकारी में महासागरों के जन्म की कहानी भी छिपी हो सकती है।

अगर पानी की उपलब्धता प्रचुर मात्रा में है तो उसका इस्तेमाल पीने के लिए किया जा सकता है और उससे चांद पर शोध के लिए ले जाये गये उपकरण भी ठंडे किये जा सकते हैं। उस पानी से हाइड्रोजन अलग करके उसे ईंधन के रूप में प्रयोग किया जा सकता है जो मंगल ग्रह पर जाने वाले यानों के काम आ सकता है। 1967 में संयुक्त राष्ट्र की एक संधि हुई थी जिसे यूएन बाह्य अंतरिक्ष संधि कहा जाता है। उस संधि के तहत कोई भी देश चांद की मिल्कियत का दावा नहीं कर सकता। लेकिन उस संधि में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जो व्यवसायिक गतिविधियों को रोक सके। इसके अलावा अमेरिका की कोशिशों पर 27 देशों ने भी एक समझौता किया है जिसके जरिये चांद पर शोध और उसके संसाधनों के इस्तेमाल के लिए नियम बनाये गये हैं। हालांकि चीन और रूस ने उस संधि पर दस्तखत नहीं किये हैं।

दक्षिणी ध्रुव में ऐसा क्या खास है?

दक्षिणी ध्रुव पर उतरना बेहद पेचीदा है क्योंकि वहां की सतह विशाल गड्ढों और खाइयों से भरी हुई है। इस वजह से वहां यान का उतरना बेहद कठिन और चुनौतीभरा है।

चांद पर पहुंच गया भारत

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर यान को उतारने में सफल रहने वाला भारत पहला देश है। इससे पहले बहुत से अभियान विफल रहे हैं। हाल ही में रूस ने अपने लुना-25 यान इसी मकसद से भेजा था लेकिन वह विफल हो गया था। अमेरिका का अपोलो अभियान भी ऐसा करने में विफल रहा था। 2019 में भारत का चंद्रयान भी वहां उतरने में विफल रहा था। अब भी चीन और अमेरिका दक्षिणी ध्रुव पर अपने-अपने यान उतारने की कोशिशों में हैं। लेकिन भारत ने इस मामले में सबको पछाड़ दिया है।

International

लोकतांत्रिक नेपाल में उर्दू को मिला बेहतर मुकामः मशहूद नेपाली

मोहम्मद काठमांडू। नेपाल में 18वां लोकतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। 18 वर्ष पूर्व आज ही के दिन देश में लंबे संघर्षों के बाद गणराज्य का सूर्योदय हुआ था। राजशाही खत्म होने के बाद लोकतांत्रिक नेपाल में यूं तो ढेर सारे बदलाव हुए जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में आया बदलाव सबसे खास है। नेपाल […]

Read More
International

आज विश्व पृथ्वी दिवसः जब तक पठार में पेड़, तब तक बस्तर में पानी

 सूख चुके हैं बहार के नाम से चर्चित बस्तर के हज़ारों नाले  साल वनों के द्वीप बस्तर में रह गया 796 वर्ग किमी साल जंगल  जगदलपुर वन वृत्त में बस गई हैं ढाई सौ से अधिक नई बस्तियां हेमंत कश्यप / जगदलपुर। पहाड़ के ऊपर विशाल मैदान को पठार कहा जाता है और बस्तर दंडकारण्य […]

Read More
International Uncategorized

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति को मारने के आरोप में हथियारबंद व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो छुरी और अन्य नुकीली वस्तुओं के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली को मारने के लिए ब्यूनस आयर्स के कासा रोसाडा राष्ट्रपति महल में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था। यह जानकारी सुरक्षा मंत्री पेट्रीसिया बुलरिच ने दी। श्री बुलरिच ने […]

Read More