अपनी ही सरकार की कार्यशैली को कोसते नजर आये बाहुबली सांसद

गोंडा। जिले के तीन तहसीलों के करीब 128 गांव की लाखों आबादी बाढ़ की चपेट में है। नवाबगंज स्थित अपने घर विश्नोहर पुर से सांसद को निकलने के लिए ट्रैक्टर ट्राली का सहारा लेना पड़ता है। ट्रैक्टर पर सवार होकर निकले कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह से जब मीडिया द्वारा सवाल किया गया। तो गम और गुस्से के बीच उनका दर्द छलक ही गया। उन्होंने कहा कि सरकार कोई भी होती थी। बाढ़ से पहले एक तैयारी बैठक होती थी। मुझे नहीं लग रहा है कि कोई तैयारी बैठक हुई है। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के बारे में हमसे मत पूछो। हम कुछ कहना नहीं चाहते हैं। बाढ़ पीड़ित भगवान भरोसे हैं। अपने जीवन में 1984 व 2008 के बाढ़ की विभीषिका को हमने देखा है।

इस बार उससे भी ज्यादा दो फीट पानी ऊपर बह रहा है। इसलिए ट्रैक्टर के अलावा सभी साधन बंद हैं। आज कई दिन से हम लोग ट्रैक्टर से ही निकल रहे हैं। क्योंकि ट्रैक्टर मोटरसाइकिल या अन्य गाड़ियां चलना संभव नहीं है। जब उनसे कहा गया कि जिला प्रशासन दावा कर रहा है। कि बाढ़ पीड़ितों के लिए 228 नाव लगाई गई हैं। बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की जा रही है। इस पर उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के बारे में हमसे कुछ मत पूछो कहा कि पहले कोई भी सरकार होती थी बाढ़ से पहले एक तैयारी बैठक होती थी।

हमको नहीं लगता कि कोई तैयारी बैठक हुई है। भगवान के भरोसे लोग हैं। लोग इंतजार कर रहे हैं कि कब पानी कम होगा, और हमारी तकलीफ समाप्त होगी। हमने अपने जीवन में बाढ़ के प्रति इतना खराब इंतजाम कभी नहीं देखा। अफसोस यह है कि हम लोग रो भी नहीं सकते हैं। अपने भाव को व्यक्त भी नहीं कर सकते। कहा कि कुछ महिलाएं बुजुर्ग हैं। जो चल नहीं सकते है। क्योंकि पानी का करंट भी ज्यादा था। वह उस पर मजबूरन किसी तरह चल रहे। और भगवान के व्यवस्था का इंतजार कर रहे हैं।

जब मीडिया द्वारा उनसे सवाल किया गया कि क्या जिला प्रशासन जनप्रतिनिधियों से सलाह नहीं ले रहा है, तो उन्होंने कहा कि अब सलाह लेने का समय नहीं है। सलाह का समय बाढ़ आने के पहले होता है, जब उनसे कहा गया कि इसका मतलब इन दुश्वारियां की जानकारी सूबे के मुखिया तक नहीं पहुंच पा रही है। उन्होंने कहा कि मेरे मुंख से मत कुछ कहलवायऐ। मैंने अपने जीवन में ऐसी बदइंतजामी नहीं देखा। अपने घर जाने के लिए सांसद को लेना पड़ा रहा ट्रैक्टर ट्राली का सहारा बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे नवाबगंज विकास के ग्राम विश्नोहर में स्थित अपने घर को जाने के भाजपा सांसद कैसरगंज बृज भूषण शरण सिंह को ट्रैक्टर ट्रॉली का सहारा लेना पड़ा। इससे आम आदमी की परेशानी कितनी बड़ी है इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। (BNE)

Purvanchal

मुरादाबाद से भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह के निधन पर सीएम योगी ने जताया दुख

सीएम ने एक्स पर लिखा- निधन से स्तब्ध हूं, ये भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति जताई अपनी संवेदना लखनऊ, 20 अप्रैल। मुरादाबाद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार को निधन हो गया है। उन्होंने शाम 6:30 बजे […]

Read More
Purvanchal

विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के  बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

ए अहमद सौदागर लखनऊ लोकसभा  चुनाव में हर मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करे। इसी के मद्देनजर चिनहट के अयोध्या रोड स्थित विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज के बच्चों ने बुधवार को  मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने मतों का इस्तेमाल जरूर करना ।लोकसभा चुनाव में हर मतदाता अपने […]

Read More
Purvanchal

96.8 प्रतिशत अंक लाकर रक्षित तिवारी हुआ लखनऊ टॉपर

 यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में विज्डम वे प्रोगेसिव इंटर कॉलेज के छात्र ने प्राप्त किया 96.8 प्रतिशत अंक ए अहमद सौदागर लखनऊ । चिनहट क्षेत्र के तिवारीगंज रक्षित तिवारी यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में लखनऊ टॉपर हुआ है। मूल रूप उन्नाव का रहने वाला यह परिवार चिनहट के संस्कृति विहार में रहता है। […]

Read More