No change mindset : स्पेनिश अखबार ने भारतीय इकोनॉमी की तरक्की का कार्टून बनाकर किया व्यंग, भाजपा ने किया विरोध

नया लुक ब्यूरो


आज भी विश्व के कई देशों की भारत के प्रति मानसिकता नहीं बदल पाई है। भारत को सपेरों वाला देश ही मानते हैं। ‌ ऐसे ही स्पेनिश अखबार ‘ला वैनगार्डिया’ ने इंडियन इकोनॉमी की ग्रोथ को लेकर एक कार्टून छापा है। इस कार्टून में बढ़ रही ग्रोथ को लेकर व्यंग किया गया है। इसमें भारत की बढ़ रही अर्थव्यवस्था को सपेरे के जरिए दिखाया गया है, जिसके बाद भाजपा ने इस अखबार की सोच पर कड़ा विरोध जताया है। ‌साथ ही सोशल मीडिया में लोगों का स्पेन के न्यूज पेपर के खिलाफ गुस्सा भड़क गया है। स्पेन के एक अखबार में भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर छपे कार्टून में भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था को लेकर व्यंग किया गया है। कार्टून में भारत की आर्थिक विकास को बीन बजाते हुए सपेरे के जरिए दिखाया गया है।

इसमें सपेरे के टोकरी में से एक सांप ग्राफ पर उपर चढ़ते हुए नजर आ रहा है, जिसका इस्तेमाल भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास को दिखाने के लिए किया गया है। बीजेपी सांसद पीसी मोहन ने कार्टून को ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘भारतीय अर्थव्यवस्था का वक्त’ एक स्पेनिश साप्ताहिक की टॉप स्टोरी है। जब भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था को वैश्विक पहचान मिल रही है, तब आजादी के दशकों बाद भी हमारी छवि को सपेरों के रूप में चित्रित करना मूर्खता है। उन्होंने यह भी कहा कि विदेशी मानसिकता को बदलना एक मुश्किल काम है।

वहीं जेरोधा के CEO  नितिन कामथ ने भी गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि ये बहुत अच्छी बात है कि इंडियन इकोनॉमी को दुनिया भर में नोटिस किया जा रहा है। यह बहुत अच्छी बात है कि पूरी दुनिया हमारी अर्थव्यवस्था को नोटिस कर रही है। मगर इस ग्राफ में जिस तरह भारत का रिप्रेजेंटेटिव एक सपेरे को दिखाया है, यह देश का अपमान है। यह आर्टिकल 9 अक्टूबर को स्पेनिश अखबार में छापा गया था, जिस पर भाजपा सांसद समेत काफी संख्या में लोगों ने अपना विरोध जताया है। बता दें कि भारत हाल में ही ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। मौजूदा विकास दर पर भारत 2027 में जर्मनी और 2029 में जापान से आगे निकलकर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। भारतीय स्टेट बैंक की रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार इस साल पहली तिमाही में विकास दर 13.5% रही है। इस दर से भारत के इस वित्त वर्ष में सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था रहने की संभावना है।

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More