भ्रष्ट तृणमूल सरकार में लोग केन्द्रीय योजनाओं के लाभ से वंचित: डॉ दिनेश शर्मा

  • बंगाल में विकास  कार्य हुए पूरी तरह से ठप्प
  • यूपी से छह साल में ही  गायब हुए अपराध अपराधी और माफिया

जयनगर/पश्चिम बंगाल। पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि बंगाल में TMC सरकार के भ्रष्टाचार का दीमक  जनता को  केन्द्र सरकार की  योजनाओं के लाभ से  वंचित कर रहा है। बंगाल  में विकास  कार्य  पूरी तरह से ठप्प हो गए हैं। हर विभाग से वसूली हो रही है। पुलिस प्रशासन पार्टी विशेष का कार्यकर्ता बनकर रह गया है। केन्द्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के नौ साल पूर्ण होने के अवसर पर चल रहे महासम्पर्क अभियान के तहत आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता के मन  में BJP के पक्ष में हाई वोल्टेज करंट बह रहा है। वह आने वाले चुनाव में BJP को 35 से अधिक सीट पर चुनाव जिताकर केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनवाने जा रही है। BJP की  इस जीत के बाद बंगाल में दीदी के भ्रष्टाचार का किला भरभराकर ढह जाएगा।

TMC पर बंगाल को गर्त में  ले जाने का आरोप लगाते हुए डा शर्मा ने कहा कि  प्रदेश में माफिया राज हावी है। आज सूबे में खनन, गिट्टी,  पशु तस्करी, सोने की तस्करी का माफिया हावी है और हत्या अपहरण महिलाओं से बदसलूकी एक व्यवसाय बन गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी 2017 में BJP की सरकार बनने के पहले यही हाल था पर छह साल में ही यूपी से अपराध और अपराधी व माफिया गायब हो गए हैं। आज प्रदेश में 3.90 लाख करोड का निवेश आया है। 20 हवाई अड्डे बन गए हैं। आज यूपी के हर जिले में मेडिकल कालेज बन गए हैं। पिछले पांच साल में 250 माध्यमिक विद्यालय व 78 डिग्र्री कालेज बने हैं। उन्होंने कहा कि सुशासन BJP की सरकारों की पहचान है और  यहां के बुआ भतीजे  को सुशासन का मंत्र सीखने की जरूरत है जिससे कि बंगाल की जनता  भी देश में हो रहे विकास के साथ कदमताल कर सके।

इसके लिए उन्हें दिल्ली अथवा यूपी जाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अथवा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से  सुशासन का मंत्र लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आज पूरे विश्व के नेता के तौर पर उभरे हैं आज उनकी लोकप्रियता देश की सीमाओं के पार पहुच चुकी है। आज बडे बडे देशों के नेता उनका नेतृत्व स्वीकार कर रहे हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल के विकास के लिए केन्द्र सरकार तो  कटिबद्ध है पर विकास के लिए राज्य सरकार का सहयोग नहीं मिल रहा है। जो बंगाल किसी समय में  सबसे सम्पन्न राज्य हुआ करता था  तथा  देश के लोगों को नौकरी से लेकर व्यवसाय देता था वह आज कराह रहा है। इसके विकास को कांग्रेस और कम्युनिस्टों ने स्लो पॉइजन देकर खराब किया और पिछले 10 साल में TMC ने तो  इसका बेडा ही गर्क कर दिया है। चौडी सडकों वाले बंगाल में सडकें खस्ताहाल हैं और पता ही नहीं चलता कि सडक में गडढा है कि गडढे में सडक है। कभी  रोजगार देने वाले बंगाल का हाल कुछ ऐसा है कि अब यहां के लोगों को नौकरी के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड रहा है।

राज्य के इस पतन का सबसे बडा कारण भ्रष्टाचार है जो पिछले पांच साल में चरम सीमा पर पहुच गया है। डॉ. शर्मा ने कहा कि यहां पर दीदी के अलावा पर्दे के पीछे भी एक मुख्यमंत्री है। जबसे उन्होंने कमान संभाली है सूबे का कोई विभाग ऐसा नहीं बचा है जहां से वसूली नहीं होती हो। भारत सरकार की मुद्रा योजना  व मनरेगा जैसी योजना के लाभार्थी इन योजनाओं का लाभ पाने की अभी राह ही देख रहे हैं। इसका पैसा कहा गया कुछ पता नहीं है। मनरेगा का तो पूरा पैसा भी खर्च नहीं किया गया है। प्रधानमंत्री आवास और शौचालय योजना का हाल भी कुछ ऐसा ही है कि पैसा कहां गया किसी को पता नहीं है। प्रधानमंत्री ने देश के लोगों के लिए आयुष्मान भारत योजना  के तहत पांच लाख तक के उपचार की व्यवस्था की है पर बंगाल के लोगों को प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया स्वास्थ्य सुरक्षा का यह कवच भी नहीं मिल रहा है। किसान सम्मान निधि  देश के अन्य राज्यों के किसानों को राहत दे रही है पर बंगाल का किसान आज भी इससे वंचित ही है। बंगाल में गांवों  में  आज भी  बिजली सडक जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं  हैं। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। सरकारी कर्मचारी को पूरा डीए तक  नहीं दिया जा रहा है। ऐसा लगता है कि राज्य सरकार ने राज्य के विकास को बंगाल की खाडी में फेंक दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में BJP के कार्यकर्ताओं का उत्पीडन हो रहा है। BJP के कार्यक्रमों को अनुमति नहीं दी जाती है। यह उत्पीडन अधिक चलने वाला नहीं है। इसे रोका जाना चाहिए नहीं तो आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब दे देगी। केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक ने भी पत्रकार वार्ता को संबोधित किया और अन्य कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस अवसर पर BJP प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित दास, प्रदेश मंत्री नवारून नायक, जय नगर जिला अध्यक्ष उत्पल नश्तर, जिला विभाग सयोजक दीपक जाना जी , जिला सचिव आलोक हलधर, शंकर सरदार, राम कृष्ण प्रमानिक जी,सोरजीत मंडल  आदि उपस्थित थे.महा जनसम्पर्क महाअभियान के अंतर्गत डॉ. दिनेश शर्मा ने  गोरारहॉट, जयनगर बंगाल प्रदेश में केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के साथ मोर्चों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर “तृणमूल हटाओ, BJP लाओ” के संकल्प के साथ लोकसभा चुनाव में BJP को भारी बहुमत से जिताने की अपील की व मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताया।

West Bengal

ममता बनर्जी की हालत स्थिर, चेहरे पर लगे चार टांके

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चेहरे पर चार टांके लगे है और उनकी हालत स्थिर है। सुश्री बनर्जी को कालीघाट स्थित अपने घर में गिरने के बाद गुरुवार शाम SSKM अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राज्य सरकार द्वारा संचालित अस्पताल में चिकित्सकों ने […]

Read More
West Bengal

स्वामी विवेकानन्द के विचार और सिद्धांत समय, सीमाओं से परे हैं: ममता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनर्जी ने मंगलवार को स्वामी विवेकानन्द की पुण्य तिथि पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि महान विभूति के विचार और सिद्धांत समय और सीमाओं से पर हैं। सुश्री बनर्जी ने स्वामी को नमन करते हुए ट्वीट किया, ‘आशा के अग्रदूत और परिवर्तन के आधार, समानता और न्याय के सिद्धांतों […]

Read More
National Uncategorized Wah Zindagi West Bengal

बांग्लादेश : BNP के सभी सात सांसदों ने दिया इस्तीफा

ढाका। बंगलादेश नेशनल पार्टी (BNP) के सभी सात सांसदों ने देश की राष्ट्रीय संसद से इस्तीफा दे दिया है। सांसदों ने शनिवार को ढाका के गोलाबाग में एक रैली में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्णय के अनुसार उन्होंने पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान के निर्देश पर इस्तीफा भेजा है। देश […]

Read More