सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस झंडा दिवस पर पुलिस लाइंस परिसर में SP ने झंडा फहराया। SP कार्यालय, सभी CO व समस्त थानों पर भी इस अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। SP ने पुलिस महानिदेशक की ओर से भेजे गए संदेश को पढ़कर सुनाया।
उन्होंने कहा कि पुलिस ध्वज देश की सेवा एवं लोकसेवा में अपने कौशल, शौर्य एंव कर्तव्य परायणता का प्रतीक है। 1952 मे प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु ने प्रदेश पुलिस प्रमुख को झंडा देकर सम्मानित किया था। उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है जिसे सबसे पहले ध्वज प्रदान किया गया था। इस दौरान उन्होंने मातहतों की वर्दी पर पुलिस झंडा भी लगाया।