सैनी होंगे हरियाणा के नये मुख्यमंत्री

चंडीगढ़। हरियाणा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नायब सैनी प्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा हरियाणा ने यह घोषणा ‘एक्स’ पर ट्वीट कर बताया कि सैनी विधायक दल के नेता चुने गये हैं और शाम पाँच बजे मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे।  इससे पूर्व मंगलवार को पूर्वाह्न् मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा दे दिया था, जिससे करीब पाँच साल पुराने भाजपा-जननायक जनता पार्टी गठबंधन टूट गया।

सूत्रों के अनुसार गठबंधन टूटने की वजह जजपा का लोकसभा चुनाव में दो सीटें मांगना था। अपराह्न करीब तीन बजे सैनी ने राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। उनके साथ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके मनोहर लाल खट्टर भी थे।  इससे पूर्व सैनी ने भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर एक्स पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी के हरियाणा प्रभारी विप्लव देव और खट्टर के प्रति आभार व्यक्त किया।

Hariyana Himachal Punjab

कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी: अनुराग

नई दिल्ली/शिमला। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मोदी-सरकार के पिछले 10 वर्षों को आजाद भारत के इतिहास का सबसे बड़ा ‘ट्रांसफॉरमेशन डिकेड’ बताते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में जिस स्पीड और स्केल के साथ काम हुआ है वह पहले के 60 वर्षों को मिलकर भी नहीं हुआ। ठाकुर ने […]

Read More
Punjab

चंडीगढ़ में हिमालय की तर्ज पर मनोरम AI-म्यूरल आर्ट के साथ ग्रैंड संडे होटल की शुरुआत

चंडीगढ़ । ओरावेल स्टेज़ और सॉफ्टबैंक के जॉइंट वेंचर, लक्सएबोड होटल्स की प्रीमियम होटल श्रृंखला के तहत संडे होटल ने जीरकपुर, चंडीगढ़ में अपनी शानदार शुरुआत की है। यह ब्रैंड का तीसरा होटल है, जो चंडीगढ़ को आधुनिकता के साथ ही लक्ज़री प्रदान करता है। लॉन्च इवेंट में बेजोड़ आराम और अत्याधुनिक तकनीक के मिश्रण […]

Read More
Punjab

मनोहरलाल खट्टर ने दिया इस्तीफा

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा की गठबंधन सरकार में शामिल भारतीय जनता पार्टी-जननायक जनता पार्टी (BJP-JJP) के बीच सीटों की खींचातानी पर एक नाटकीय घटनक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। मुख्यमंत्री खट्टर ने आज राज्यपाल बंडार दत्तात्रेय को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। कुछ ऐसी भी अटकलें लगायी […]

Read More