BJP के आठ वर्ष के शासन में सामाजिक असमानता बढ़ी : राहुल

शेगांव/नागपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले आठ सालों में देश में सामाजिक विषमता काफी बढ़ गई है। संत गजानन महाराज मंदिर के दर्शन करने के बाद बुलढाणा जिले के शेगांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में देश में सामाजिक असमानता बहुत बढ़ गई है। उन्होंने यह भी कहा कि BJP भय, नफरत और हिंसा फैला रही है और ऐसी परिस्थितियों में देश कभी समृद्ध नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि किसान बुरी तरह से संकट में हैं, युवा नौकरी की तलाश कर रहे हैं। लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। कोई उनकी समस्या सुनने को तैयार नहीं है। कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि महाराष्ट्र वह भूमि है जिसने छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा फुले, सावित्रीबाई फुले और शाहू महाराज और डॉ बी आर अंबेडकर जैसे राष्ट्रीय प्रतीक दिए हैं और सभी ने एकता और भाईचारा सिखाया है और “भारत जोड़ो यात्रा” उनके आदर्शों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में किसान अपनी उपज की कम कीमत और पर्याप्त बीमा सुरक्षा की अनुपलब्धता के कारण आत्महत्या कर रहे हैं जब उनकी फसलें बेमौसम बारिश या बाढ़ में खराब हो जाती हैं। (वार्ता)

Chhattisgarh National Religion

विशेष: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनाम को पूर्णतया समर्पित, “रामनामी” संप्रदाय का जिक्र बेहद जरूरी

शाश्वत तिवारी छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक छोटे गांव चारपारा से स्थापित हुआ “रामनामी” संप्रदाय भले ही बहुत बड़ी संख्या के अनुयायियों वाला न हो, फिर भी जो है, जितना है, वह अद्भुत है। इस संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गोदवा कर रहते हैं। शरीर पर सफेद वस्त्र पहनते हैं, […]

Read More
National

बड़ी घटनाः झेलम में पलटी नाव, कइयों के मरने की मनहूस खबर

बचाव दल की पूरी टीम झेलम पर तैनात, पक्की खबर आने का इंतजार श्रीनगर। नवरात्रि के आखिरी दिन बड़ी मनहूस खबर आई है। खबर है कि मां के दरबार से कुछ दूरी पर स्थित श्रीनगर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों के मरने की खबर है। प्रशासनिक सूत्रों के […]

Read More
National Uncategorized

जीत के लिए दम भरते दावेदार,  विपक्ष के दावे में कितना है दम

  मधुकर त्रिपाठी| देश धीरे धीरे लोकसभा चुनाव की ओर आगे बढ़ रहा है। बीजेपी ने इस लोकसभा चुनाव में अपने लिए 370 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। मोदी और उनकी टीम जिस तरह के बयान दे रहे हैं उससे तो यह साफ हो जाता है कि वे अपने प्रचंड जीत के […]

Read More