ट्रंप का ट्विटर खाता हुआ बहाल

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर  खाता आज 22 महीनों के बाद फिर से ब्लू टिक के साथ बहाल कर दिया गया है। टि्वटर के नये मालिक एलन मस्क ने रविवार सुबह टि्वटर कर बताया कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टि्वटर पर 22 महीनों बाद फिर से वापसी हो गई है। उनका ट्विटर अकाउंट ब्लू टिक के साथ फिर से बहाल कर दिया गया है। मस्क ने कुछ दिन पहले टि्वटर पर एक सर्वे के जरिए लोगों से पूछा था कि क्या डोनाल्ड ट्रंप का खाता सोशल मीडिया पर फिर से बहाल किया जा सकता है। सर्वे में अधिकतर लोगों का जवाब ‘हां’ रहा।

उन्होंने बताया कि इस सर्वे में 51.8 प्रतिशतत यूजर्स ने ट्रंप का खाता बहाल करने के पक्ष में मत दिया। जबकि 48.2 प्रतिशत यूजर्स उनका खाता बहाल करने के पक्ष में नहीं थे। इस सर्वे में कुल 1,50,85,458 लोगों ने हिस्सा लिया। पिछले वर्ष अमेरिकी संसद पर हमले के बाद, सोशल मीडिया ट्विटर के पुराने मालिकों ने भड़काऊ पोस्ट को लेकर ट्रंप के ट्विटर को स्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया था। (वार्ता)

International

दुनिया की तीन बड़ी घटनाएं, जिसमें करीब 68 लोग हुए हैं हताहत

ब्राजील में 29, किर्गीस्तान में 31 तो सीरिया के आठ लोग हैं शामिल पूरी दुनिया में इन दिनों कुछ न कुछ बड़ी घटनाएं हो रही हैं। इसी क्रम में तीन देशों में एक-एक बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में करीब 68 लोगों के हताहत होने की खबर मिली है। ब्राज़ील में तूफ़ान से 29 […]

Read More
International

श्रीलंका में पूर्वी प्रांत के जरूरतमंद परिवारों की मदद

नई दिल्ली। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा द्वीप देश के पूर्वी प्रांत के दौरे पर हैं, जहां वह जमीनी स्तर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जान रहे हैं और अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन वितरित कर रहे हैं। झा गुरुवार को […]

Read More
International

भारत ने फिजी को सौंपी 1 करोड़ रुपये की चिकित्सा आपूर्ति

सुवा। भारत ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के अपने प्रमुख साझेदारों में से एक फिजी के स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग किया है। फिजी की राजधानी सुवा में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय उच्चायुक्त पी. एस. कार्तिगेयन ने फिजी के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रातू एटोनियो लालबालावु को कई महत्वपूर्ण दवाओं वाली एक चिकित्सा खेप सौंपी। […]

Read More