महारानी एलिजाबेथ का शव अगले 10 दिन नहीं दफनाया जाएगा, जानें अंतिम संस्कार का पूरा प्लान

नई दिल्ली। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार रात 96 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार थीं। महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद अब उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया है। लोग उन्हें याद करके भावुक हो रहे हैं। महारानी का अंतिम संस्कार उनके निधन के 10 दिन बाद होगा। बकिंघम पैलेस के मुताबिक, परम्परा के अनुरूप उनके सबसे बड़े बेटे चार्ल्स जो अब तक प्रिंस थे, वह राजा बन गए हैं। हालांकि, प्रिंस चार्ल्स का औपचारिक राज्याभिषेक बाद में होगा। 10 दिन बाद होगा अंतिम संस्कार महारानी का अंतिम संस्कार उनके निधन के 10 दिन बाद होगा।

उनके ताबूत को लंदन से बकिंघम पैलेस से वेस्टमिंस्टर के पैलेस तक निधन के पांच दिन बाद औपचारिक मार्ग से ले जाया जाएगा। इस दौरान लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। यह स्थल रोजाना 23 घंटे तक खुली रहेगी। उनको दफन करने के पहले नए उत्तराधिकारी उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स उनके अंतिम संस्कार से पहले पूरे देश की यात्रा करेंगे। इनमें यूके के अंदर आने वाले सभी देश भी शामिल होंगे। दफनाने वाले दिन होगा राष्ट्रीय शोक महारानी के निधन के बाद अंतिम संस्कार के दिन राष्ट्रीय शोक रहेगा। इस दिन पूरे देश में छुट्टी रहेगी।

सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, कॉलेज, कंपनियां व अन्य संस्थान पूरी तरह से बंद रहेंगे। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन वाले दिन को अधिकारी ‘डी-डे’ मानेंगे। किंग जॉर्ज षष्ठम मेमोरियल चेपल में दफनाया जाएगा। अंतिम संस्कार का दिन राष्ट्रीय शोक का दिन होगा। जिसमें वेस्टमिंस्टर एब्बे में होने वाली सेवा और पूरे ब्रिटेन में दोपहर में दो मिनट का मौन रखा जाएगा। अंतिम संस्कार के बाद रानी को विंडसर कैसल के किंग जॉर्ज षष्ठम मेमोरियल चैपल में दफनाया जाएगा। वहीं रक्षा मंत्रालय महारानी के सम्मान में तोपों की सलामी दी जाएगी।(BNE)

 

Chhattisgarh National Religion

विशेष: रामनवमी के पावन अवसर पर रामनाम को पूर्णतया समर्पित, “रामनामी” संप्रदाय का जिक्र बेहद जरूरी

शाश्वत तिवारी छत्तीसगढ़ के जांजगीर के एक छोटे गांव चारपारा से स्थापित हुआ “रामनामी” संप्रदाय भले ही बहुत बड़ी संख्या के अनुयायियों वाला न हो, फिर भी जो है, जितना है, वह अद्भुत है। इस संप्रदाय के लोग पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना गोदवा कर रहते हैं। शरीर पर सफेद वस्त्र पहनते हैं, […]

Read More
National

बड़ी घटनाः झेलम में पलटी नाव, कइयों के मरने की मनहूस खबर

बचाव दल की पूरी टीम झेलम पर तैनात, पक्की खबर आने का इंतजार श्रीनगर। नवरात्रि के आखिरी दिन बड़ी मनहूस खबर आई है। खबर है कि मां के दरबार से कुछ दूरी पर स्थित श्रीनगर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कई लोगों के मरने की खबर है। प्रशासनिक सूत्रों के […]

Read More
National Uncategorized

जीत के लिए दम भरते दावेदार,  विपक्ष के दावे में कितना है दम

  मधुकर त्रिपाठी| देश धीरे धीरे लोकसभा चुनाव की ओर आगे बढ़ रहा है। बीजेपी ने इस लोकसभा चुनाव में अपने लिए 370 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। मोदी और उनकी टीम जिस तरह के बयान दे रहे हैं उससे तो यह साफ हो जाता है कि वे अपने प्रचंड जीत के […]

Read More