Dry Fruit Ladoo Recipe : सर्दियों के मौसम में खजूर और ड्राई फ्रूट्स के लड्डू स्वादिष्ट होने के साथ पोषक तत्वों से भरपूर विकल्प हैं। खजूर की प्राकृतिक मिठास और बादाम, अखरोट, काजू व तिल जैसे मेवों का मेल इन्हें खास बनाता है। बिना रिफाइंड चीनी के तैयार होने वाले ये लड्डू नाश्ते या शाम की भूख के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर इन्हें बनाने की आसान रेसिपी।
खजूर और ड्राई फ्रूट्स के लड्डू बनाने के लिए सामग्री
खजूर (बीज निकले हुए): 2दो कप
बादाम: आधा कप
अखरोट: आधा कप
काजू और पिस्ता: आधा कप
कद्दू या सूरजमुखी के बीज: दो बड़े चम्मच
सफेद तिल या खसखस: 2 बड़े चम्मच
देसी घी: एक से 1.5 बड़ा चम्मच
इलायची पाउडर: आधा छोटा चम्मच
खजूर और ड्राई फ्रूट्स के लड्डू बनाने की आसान विधि
स्टेप 1: सबसे पहले कड़ाही में थोड़ा घी गर्म करें। इसमें बादाम, अखरोट, काजू, पिस्ता और बीज डालकर धीमी आंच पर 2-3 मिनट भून लें। तिल या खसखस को अलग से हल्का भूनकर प्लेट में निकाल लें।
स्टेप 2: अब बीज निकाले हुए खजूर को मिक्सर में दरदरा पीस लें। चाहें तो इन्हें चाकू से बारीक भी काट सकते हैं।
स्टेप 3: उसी कड़ाही में बचा हुआ घी डालें और खजूर को धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं, ताकि वह नरम हो जाए।
स्टेप 4: अब इसमें भुने हुए ड्राई फ्रूट्स, बीज, तिल और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
स्टेप 5: मिश्रण हल्का गर्म रहने पर हथेलियों पर थोड़ा घी लगाएं और मनचाहे आकार के लड्डू बना लें। ठंडा होने के बाद इन्हें एयरटाइट कंटेनर में रखें।
सर्दियों में क्यों खास हैं खजूर और ड्राई फ्रूट्स के लड्डू?
1. एनर्जी का अच्छा स्रोत: खजूर में प्राकृतिक शुगर होती है, जबकि ड्राई फ्रूट्स में मौजूद फैट और प्रोटीन ऊर्जा प्रदान करते हैं।
2. फाइबर से भरपूर: खजूर और मेवों में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है।
3. जरूरी पोषक तत्व: बादाम, अखरोट और बीजों से विटामिन, मिनरल्स और हेल्दी फैट मिलते हैं।
4. स्वाद और सेहत का मेल: बिना रिफाइंड चीनी के बनने वाले ये लड्डू मीठा खाने की इच्छा पूरी करने का एक स्वादिष्ट विकल्प हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
खबरों में अपडेट रहना हमारी आदत है और सबसे आगे रहना मेरा जुनून। अब नया लुक ऐप भी ले आया है। आप सभी से अनुरोध है कि आप इसे अपना प्यार, दुलार और आशीर्वाद दें। आप सभी से निवेदन है कि मेरा न्यूज ऐप अपने अपने फोन में इंस्टॉल कर लीजिए। मैं आप सभी का आभारी रहूंगा…। https://play।google।com/store/apps/details?id=com।app।nayalooknews
यह भी पढे
वजन घटाने का प्लान बनाने से पहले जरूर कराएं ये टेस्ट
महिला आरक्षण का विरोध करने वालों को महिलाएं याद रखेंगी: केशव मौर्य
मदरसों में अब शुक्रवार को नहीं मिलेगी छुट्टी, सरकार का नया आदे
