नेपाल के कैसिनो में नेपाली नागरिकों को जुआ खिलाने का भंडाफोड़, 12 गिरफ्तार

Kathmandu

वीरगञ्ज कैसिनो में छापा, नौ नेपाली नागरिक समेत 12 गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Kathmandu: नेपाल के पर्सा जिले में कैसिनो के भीतर नेपाली नागरिकों को प्रवेश दिलाकर जुआ खिलाने का मामला सामने आया है। वीरगञ्ज महानगरपालिका-10 स्थित लोहारपट्टी चौक के फॉर्च्यून सिटी गेमिंग क्लब प्राइवेट लिमिटेड (कैसिनो) में पुलिस ने छापेमारी कर कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस कार्यालय पर्सा के अनुसार, कैसिनो में नेपाली नागरिकों को प्रवेश दिलाकर जुआ खिलाए जाने की सूचना मिलने पर गुरुवार देर रात पुलिस टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान जुआ खेलते हुए नौ नेपाली नागरिकों को मौके से पकड़ा गया। वहीं, नेपाली नागरिकों को कैसिनो में प्रवेश दिलाने और जुआ खिलाने में कथित रूप से सहयोग करने के आरोप में तीन कैसिनो कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार जुआ खेलने के आरोपियों में विजय अग्रवाल, संतोष कुमार यादव, अनुराग कुमार, दीपक साह, दिनेश साह, नरेश प्रसाद, गुन्जमान मोक्तान, विनोद कुमार और राजेश श्रेष्ठ शामिल हैं। वहीं, कैसिनो में नेपाली नागरिकों को प्रवेश दिलाने और जुआ खिलाने के आरोप में तिलक प्रसाद भट्ट, प्रभु शाह तुरहा और दीपक राज पराजुली को गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस कार्यालय पर्सा के प्रवक्ता एवं DSP चक्र बहादुर मल्ल ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी 12 लोगों को हिरासत में लेकर मामले की आगे की जांच की जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

लखनऊ में श्रीमद्भागवत कथा का सातवां दिन भक्तिमय, रुक्मिणी विवाह और सुदामा चरित्र ने मोहा मन

चिनहट: बेलगाम फार्च्यूनर ने मासूम बच्ची को कुचला, मौत

सपा शासन में गुंडों ने किया तांडव, अब अखिलेश गुंडई रोकने की कसम खा रहे: राजभर

 

 

Beijing
International

J-20 की स्टील्थ तकनीक पर सवाल, कोटिंग से बढ़ेगा खतरा

Beijing: चीन अपने अत्याधुनिक J-20 स्टील्थ फाइटर जेट को लेकर भले ही बड़ी सैन्य ताकत का दावा करता हो, लेकिन इस विमान की तकनीकी चुनौतियों से जुड़ी एक नई रिसर्च ने चर्चा छेड़ दी है। चीनी शोधकर्ताओं के अध्ययन के मुताबिक, J-20 विमान की रडार एब्जॉर्बिंग कोटिंग का महज 10 प्रतिशत हिस्सा भी खराब या […]

Read More
Education International

बिहार में JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग, 24 हजार की स्कॉलरशिप

Bihar Free Coaching Scheme : IIT में दाखिला लेने या डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले बिहार के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। अब JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए महंगी कोचिंग फीस चुकाने या बड़े शहरों का रुख करने की मजबूरी नहीं होगी। बिहार सरकार की पहल के तहत […]

Read More
homeslider International

अफगानिस्तान के स्कूल के पास भीषण धमाका, छह छात्रों की मौत, 97 घायल

School explosion: अफगानिस्तान के उत्तर-पूर्वी प्रांत कुनार में शनिवार सुबह एक भीषण धमाके से हड़कंप मच गया। प्रांत के अंदार सेर इलाके में एक मिडिल स्कूल के पास हुए इस विस्फोट में कम से कम छह छात्रों की मौत हो गई, जबकि 97 अन्य घायल हो गए। घायलों में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल […]

Read More