विशेष संवाददाता
Varanasi: काशी के लिए गर्व का क्षण। बेटी को बोझ नहीं, वरदान मानने की सोच को जन-जन तक पहुँचाने वाली, हजारों बेटियों की “माते” के नाम से जानी जाने वाली डॉ शिप्रा धर को काशी गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाना केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे काशी और देश की बदलती सोच का सम्मान है।

बेटी नहीं है बोझ : आओ बदले सोच की प्रणेता
डॉ शिप्रा धर सिर्फ एक नाम नहीं, एक आंदोलन हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग की सलाहकार सदस्य, भारत विकास परिषद महिला सहभागिता की संयोजिका और एनेमिया मुक्त भारत अभियान के लिए संकल्पित योद्धा के रूप में वे लगातार महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही हैं। परंतु जिस कार्य ने उन्हें काशी की “माते” बना दिया, वह है उनका ऐतिहासिक संकल्प 25 जुलाई 2014 से आज तक, उनके अस्पताल काशी मेडिकेयर में बेटियों के जन्म पर कोई चार्ज नहीं लिया जाता।

जहाँ आज भी कई जगह बेटी के जन्म पर मायूसी छा जाती है, वहीं डॉ शिप्रा के अस्पताल में बेटी के जन्म पर मिठाइयाँ बँटती हैं, ढोलक नहीं, तो बधाई के स्वर गूँजते हैं। बेटी के पिता से एक रुपया नहीं, बल्कि मिठाई खिलाकर यह संदेश दिया जाता है लक्ष्मी आई है। यह संख्या अब 750 से अधिक हो चुकी है। यानी 750 से अधिक परिवारों में डॉ शिप्रा ने सिर्फ बेटी को जन्म नहीं दिलाया, बेटी के प्रति गर्व को जन्म दिया है। कशी गौरव सम्मान उन लोगों को दिया जाता है जो काशी की आत्मा को जीवित रखते हैं।
काशी शिव की नगरी है, जहाँ शक्ति की उपासना होती है। डॉ शिप्रा ने उसी शक्ति – नारी शक्ति – को सबसे पवित्र रूप, बेटी के रूप में, सम्मान दिया है। एनेमिया मुक्त भारत अभियान में उनकी भूमिका, किशोरियों और गर्भवती महिलाओं में खून की कमी को दूर करने का उनका प्रयास, आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ मातृत्व देने का आधार है। ऐसी महिला चिकित्सक, जो दवा से ज्यादा दुआ, इलाज से ज्यादा संस्कार देती है, उसे सादर वंदन है। काशी को आप पर गर्व है, डॉ शिप्रा धर जी। आपने सिद्ध किया है – बेटी बोझ नहीं, भारत का भविष्य है। आपको काशी गौरव सम्मान मिलने पर हृदय से बधाई एवं नमन।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, सरसों तेल से दाल तक के दाम आसमान पर
महराजगंज जनपद में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 में अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
आजम खान: आंसुओं में संघर्ष की कहानी और सियासत में वापसी की चुनौती
