अनंत की बेटी शिवांगी की शादी की रस्में शुरू

Patna

Patna: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह के घर शादी की खुशियां शुरू हो गई हैं। उनकी बेटी शिवांगी सिंह की शादी के कार्यक्रमों का शुक्रवार को तिलक और फलदान की रस्म के साथ विधिवत आगाज हुआ। इस दौरान परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने होने वाली दुल्हन शिवांगी को आशीर्वाद दिया। मां नीलम देवी ने बेटी के सिर पर अपना पल्लू रखकर उसके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।

तिलक और फलदान का आयोजन पटना के दानापुर स्थित एक रिसोर्ट में किया गया। समारोह के दौरान घर की महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शिवांगी की गोद भराई की रस्म निभाई। इस मौके पर शिवांगी अपने ससुराल पक्ष की ओर से आई लाल साड़ी पहने नजर आईं। अनंत सिंह ने भी सोशल मीडिया पर समारोह का वीडियो साझा किया है।

शिवांगी की शादी ऋषिकेश कुमार से होने जा रही है। बारात 25 नवंबर को पटना के बिहटा से आएगी। शादी को लेकर अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। शुक्रवार सुबह अनंत सिंह गांव में घुड़दौड़ के मैदान पर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शादी के दिन यहां घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के विजेता को इनाम में सफेद थार गाड़ी दिए जाने की तैयारी है।

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का लगन-तिलक समारोह, 1000 किलो घी के लड्डू बने;  400 से ज्यादा गाड़ियों से पहुंचा काफिला - Mokama Anant Singh daughter  Shivangi Tilak ceremony ...

23 नवंबर से शुरू होंगे शादी के अन्य कार्यक्रम

शादी समारोह के तहत 23 नवंबर को अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में हल्दी और कलश से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अगले दिन यानी 24 नवंबर को मेहंदी और संगीत समारोह होगा। 25 नवंबर को शादी के दिन सुबह अनंत सिंह के बेटे अभिनव कुमार का जनेऊ संस्कार भी रखा गया है। इसके बाद सुबह 10 बजे से कव्वाली का कार्यक्रम आयोजित होगा। दोपहर में घुड़दौड़ प्रतियोगिता होगी, जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से घोड़े हिस्सा लेंगे। शाम पांच बजे से बारात के स्वागत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद रात में विवाह की रस्में पूरी होंगी।

विधायक अनंत कुमार सिंह के छोटे बेटे अभिनव सिंह का जनेऊ 25 नवंबर 2026 को लदमा में

अभिनव कुमार

शादी में बड़े भोज की तैयारी

शिवांगी की शादी के अवसर पर 25 नवंबर को नदवां गांव में बड़े प्रीतिभोज का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजकों की ओर से इसमें करीब चार लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान जताया जा रहा है। मेहमानों के लिए लगभग 150 तरह के पकवान तैयार किए जाने की योजना है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

नन्हे हाथी राजा को बचाने के लिए अनंत अंबानी ने भेजा विशेष विमान

बुलन्दशहर: हत्या और लूट करने वाला इनामी कुख्यात बदमाश मुठभेड़ में ढेर

भारत-जापान टू-प्लस-टू वार्ताः आर्थिक सुरक्षा, लचीली सप्लाई चेन पर बनी सहमति

 

 

 

 

Sonepur Mela 2026
Bihar homeslider

सोनपुर मेले की तैयारियां तेज, 22 नवंबर से आगाज

Sonepur Mela 2026: बिहार का विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला इस साल 22 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। 23 दिसंबर तक चलने वाले इस मेले में इस बार पर्यटकों और श्रद्धालुओं को धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बिहार के पारंपरिक व्यंजनों का भी खास अनुभव मिलेगा। मेले में राज्य के सभी […]

Read More
Patna
Bihar Education homeslider

बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं सेंटअप परीक्षा की डेटशीट जारी

Patna: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वर्ष 2027 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए सेंटअप परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इंटरमीडिएट की सेंटअप परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि मैट्रिक की परीक्षा 23 नवंबर से आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाएं दो पालियों में […]

Read More
New Delhi
Bihar Delhi Education homeslider Uttar Pradesh

छठ के बाद यूपी-दिल्ली में 17 नवंबर से खुलेंगे स्कूल, बिहार में 18 से

New Delhi: दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ महापर्व के चलते नवंबर महीने में स्कूली बच्चों को लगातार छुट्टियों का लाभ मिला है। अब छठ पूजा का समापन होने के बाद स्कूलों में दोबारा पढ़ाई शुरू होने जा रही है। ऐसे में अभिभावकों और विद्यार्थियों के मन में सवाल है कि 17 नवंबर 2026 […]

Read More