जलती कार के अंदर मिला 25 वर्षीय तुषार शर्मा का शव
नया लुक ब्यूरो
Canada: भारत देश से सात समुंदर पार कनाडा कमाने पहुंचे एक युवक के दर्दनाक मौत की खबर आ रही है। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के लैंगली इलाके में एक घटना सामने आई है। यहां जलती हुई कार के अंदर 25 वर्षीय भारतीय युवक तुषार शर्मा का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
पुलिस ने मामले को संदिग्ध हत्या मानते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, 29 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे लैंगली के रॉलिन्सन क्रेसेंट इलाके में एक वाहन में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही लैंगली पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं।
ये भी पढें
Gold Price Today: सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट, ₹1.29 लाख से नीचे आया भाव
आग बुझाने के दौरान आपातकालीन कर्मचारियों को कार के अंदर मानव अवशेष मिले। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। वाहन से मिले मानव अवशेषों की पहचान 25 वर्षीय तुषार शर्मा के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, तुषार शर्मा कनाडा के सरे (Surrey) इलाके के निवासी थे।
फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि तुषार की मौत कब और किन परिस्थितियों में हुई। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कार में आग कैसे लगी और इस घटना के पीछे कौन लोग शामिल हो सकते हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की जांच जारी है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
Gold Price Today: सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट, ₹1.29 लाख से नीचे आया भाव
आजम खान को जेल से बाहर रहने की राहत, ED की याचिका खारिज
अखिलेश यादव के तिवारी हाता पहुंचने पर सियासी चर्चा तेज, विनय शंकर तिवारी से की मुलाकात
