ग्रीन एनर्जी की दिशा में टाटा स्टील का बड़ा कदम, गैस से बनेगी हाइड्रोजन

Jamshedpur

Jamshedpur: देश में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और औद्योगिक प्रदूषण कम करने की दिशा में टाटा स्टील ने एक अहम पहल की है। कंपनी ने अमेरिका की यूटिलिटी ग्लोबल के साथ साझेदारी कर ओडिशा के कलिंगनगर प्लांट में हाइड्रोजन उत्पादन की नई परियोजना विकसित करने की तैयारी की है। इस परियोजना की खासियत यह होगी कि इसमें स्टील बनाने के दौरान निकलने वाली गैसों का इस्तेमाल करके उच्च शुद्धता वाला हाइड्रोजन तैयार किया जाएगा। इस तरह औद्योगिक प्रक्रिया से निकलने वाली गैस को उपयोगी ऊर्जा में बदलने की कोशिश होगी।

प्रस्तावित परियोजना को भारत में अपनी तरह की पहली पहल बताया जा रहा है। इसके जरिए टाटा स्टील न केवल संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करना चाहती है, बल्कि स्टील उत्पादन के दौरान होने वाले कार्बन उत्सर्जन को कम करने की दिशा में भी काम कर रही है।

रोजाना 10 टन हाइड्रोजन बनाने की योजना

टाटा स्टील के कलिंगनगर प्लांट में प्रस्तावित इस परियोजना की उत्पादन क्षमता प्रतिदिन 10 टन हाइड्रोजन रखने की योजना है। इसके लिए अमेरिकी कंपनी यूटिलिटी ग्लोबल की एच2जेन (H2Gen) तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। यह तकनीक स्टील प्लांट से निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड युक्त गैसों को उपयोग में लाकर हाइड्रोजन तैयार करने में सक्षम है।

हालांकि, फिलहाल यह परियोजना योजना और तकनीकी मूल्यांकन के चरण में है। दोनों कंपनियां सबसे पहले फ्रंट-एंड इंजीनियरिंग एंड डिजाइन (FEED) अध्ययन करेंगी। इस अध्ययन के दौरान परियोजना की तकनीकी व्यवहार्यता, लागत, डिजाइन और परिचालन से जुड़े पहलुओं का आकलन किया जाएगा। इसके बाद टाटा स्टील का बोर्ड अंतिम निवेश निर्णय (FID) लेगा। बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद ही प्लांट लगाने और उत्पादन शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

पानी से बनेगी ग्रीन हाइड्रोजन, भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाया अगली पीढ़ी का  उपकरण

स्टील उद्योग में प्रदूषण घटाने की कोशिश

स्टील उद्योग को कार्बन उत्सर्जन करने वाले प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में गिना जाता है। ऐसे में उत्पादन प्रक्रिया के दौरान निकलने वाली गैसों का इस्तेमाल करके हाइड्रोजन तैयार करना पर्यावरण के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे बेकार समझी जाने वाली गैसों का दोबारा उपयोग संभव होगा और स्वच्छ ईंधन के उत्पादन को भी बढ़ावा मिल सकता है।

टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (टेक्नोलॉजी, रिसर्च एंड डेवलपमेंट) सुबोध पांडेय के अनुसार, उद्योग में उत्सर्जन कम करने के लिए ऐसी तकनीकों की आवश्यकता है, जो बड़े स्तर पर मौजूदा संयंत्रों में भी काम कर सकें। उनके मुताबिक, यूटिलिटी ग्लोबल के साथ साझेदारी कंपनी के परिचालन को अधिक पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यूटिलिटी ग्लोबल पहले ही कनाडा में एक स्टील उत्पादक के ब्लास्ट फर्नेस प्लांट में वास्तविक ब्लास्ट फर्नेस गैस के इस्तेमाल से अपनी तकनीक का प्रदर्शन कर चुकी है।

औद्योगिक प्रदूषण वायु गुणवत्ता को कैसे प्रभावित करता है | IQAir इंडिया

2045 तक नेट जीरो उत्सर्जन का लक्ष्य

टाटा स्टील ने वर्ष 2045 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन हासिल करने का लक्ष्य तय किया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए कंपनी लगातार नई तकनीकों और कम कार्बन वाले उत्पादन विकल्पों पर काम कर रही है।

इससे पहले कंपनी अपने ब्लास्ट फर्नेस में कोल बेड मीथेन, हाइड्रोजन और बायोचार के इस्तेमाल का परीक्षण कर चुकी है। वर्ष 2021 में जमशेदपुर प्लांट में ब्लास्ट फर्नेस गैस से कार्बन डाइऑक्साइड अलग करने वाला संयंत्र भी शुरू किया गया था। वहीं, सितंबर 2026 में मेरामंडली प्लांट में कोक ओवन गैस इंजेक्शन परियोजना चालू की गई।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

दिल्ली-NCR की हवा का खतरनाक असर! 30 साल के फेफड़े 50 जैसे, लंग कैंसर के चौंकाने वाले आंकड़े

टोल प्लाजा पर स्कैन होगा गाड़ी का इंश्योरेंस, मोबाइल पर आएगा अलर्ट

रूस में बड़ा विमान हादसा: सेना का An-12 प्लेन क्रैश, क्रू समेत 19 लोगों की मौत

 

 

 

Garuda Dwadashi 2026
homeslider Religion

कल गरुड़ द्वादशी, जानें पूजा का महत्व और कथा

Garuda Dwadashi 2026: हिंदू धर्म में भगवान विष्णु और उनके परम भक्त गरुड़ देव को समर्पित गरुड़ द्वादशी का विशेष धार्मिक महत्व है। यह पर्व श्रद्धा, भक्ति और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु के साथ गरुड़ देव की पूजा करने से भक्तों को सुख-समृद्धि, मानसिक शांति […]

Read More
Business

सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जनवरी के हाई से 56% टूटा Silver ETF

Gold Silver ETF Crash: गोल्ड और सिल्वर में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए शुक्रवार का दिन किसी बड़े झटके से कम नहीं रहा। ग्लोबल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट का असर भारतीय बाजार में गोल्ड और सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) पर भी देखने को मिला। शुक्रवार को सिल्वर […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

मां का आंचल छूटा, योगी के सिर दुखों का पहाड़ टूटा

मां का साया उठना किसी भी बेटे के जीवन का सबसे गहरा दुःख होता है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए भी यह बेहद भावुक और पीड़ादायक क्षण है। सार्वजनिक जीवन में कठोर अनुशासन और दृढ़ संकल्प के लिए पहचाने जाने वाले योगी ने अपने जीवन में मां को हमेशा विशेष स्थान दिया है। […]

Read More