गायब रहे दर्जनों अधिकारी-कर्मचारी
नोटिस जारी कर कार्रवाई के निर्देश
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: महराजगंज के नवागत DM शिवशरणप्पा जीएन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी अमित चौधरी, अपर सांख्यिकी अधिकारी भूलेख भूपेंद्र गुप्ता समेत दर्जनों अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित मिले। DM ने सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया। निरीक्षण के बाद कलेक्ट्रेट कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
मंगलवार को जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जीएन ने अचानक कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तो दर्जनों अधिकारी और कर्मचारी अपनी सीट से गायब मिले। इनमें जिला खाद्य विपणन अधिकारी अमित चौधरी और अपर सांख्यिकी अधिकारी भूलेख भूपेंद्र गुप्ता का नाम भी शामिल है। सरकारी कार्यालयों में इतनी बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों की गैरमौजूदगी देखकर DM ने कड़ी नाराजगी जताई।
महराजगंज के नवागत जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जीएन ने जिले की कमान संभालने के साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद शुरू कर दी है। सरकारी कार्यालयों में समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने और आम जनता से जुड़े कामकाज में लापरवाही रोकने के लिए उन्होंने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में मंगलवार को उन्होंने बिना पूर्व सूचना कलेक्ट्रेट परिसर के अलग-अलग कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
ये भी पढें
एक्ट ईस्ट पॉलिसी से भारत-आसियान रिश्ते मजबूत, PM मोदी ने दिया शांति और सहयोग का संदेश
निरीक्षण के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी अमित चौधरी अपने कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा अपर सांख्यिकी अधिकारी भूलेख भूपेंद्र गुप्ता भी कार्यालय में मौजूद नहीं थे। इतना ही नहीं, कलेक्ट्रेट परिसर के अन्य कार्यालयों में भी कई अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद नहीं पाए गए। कलेक्ट्रेट जिले का महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यालय है, जहां से शासन की कई योजनाओं और विभागीय कार्यों का संचालन होता है।
उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। DM ने सभी अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। अब संबंधित लोगों को यह बताना होगा कि वे निरीक्षण के दौरान अपने कार्यालयों में क्यों मौजूद नहीं थे और उनकी अनुपस्थिति की क्या वजह थी।
नवागत जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन का यह औचक निरीक्षण प्रशासनिक व्यवस्था में अनुशासन कायम करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय का औचक निरीक्षण कर उन्होंने साफ संकेत दिया है कि सरकारी कार्यालयों में लापरवाही और गैरजिम्मेदारी को हल्के में नहीं लिया जाएगा। अक्सर सरकारी कार्यालयों में काम कराने पहुंचने वाले लोगों को अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति के कारण परेशानी उठानी पड़ती है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
एक्ट ईस्ट पॉलिसी से भारत-आसियान रिश्ते मजबूत, PM मोदी ने दिया शांति और सहयोग का संदेश
पैंक्रियाटिक कैंसर का बढ़ता खतरा: युवाओं में क्यों बढ़ रहे मामले?
इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर विवाद, प्रतिबंध के बावजूद गाया ‘पटियाला पैग’
आंवला नवमी कल: जानें पूजा विधि, शुभ महत्व और धार्मिक मान्यताएं
