एक्ट ईस्ट पॉलिसी से भारत-आसियान रिश्ते मजबूत, PM मोदी ने दिया शांति और सहयोग का संदेश

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के बीच बढ़ते सहयोग को क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया है। मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी ने आसियान देशों के साथ संबंधों को नई गति और मजबूती दी है।

PM मोदी ने कहा कि भारत और आसियान के रिश्ते साझा संस्कृति, इतिहास और विरासत की मजबूत नींव पर टिके हैं। हालांकि, अब इन संबंधों का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। दोनों पक्ष डिजिटल तकनीक, रक्षा, अंतरिक्ष और अन्य आधुनिक क्षेत्रों में भी सहयोग को आगे बढ़ा रहे हैं।

दुनिया की एक चौथाई आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं भारत और आसियान

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और आसियान देश मिलकर दुनिया की करीब एक चौथाई आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में दोनों के बीच मजबूत साझेदारी न केवल क्षेत्रीय, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने जोर दिया कि भारत और आसियान के बीच सहयोग से आर्थिक विकास, संपर्क व्यवस्था और तकनीकी प्रगति को बढ़ावा मिलेगा। बदलते वैश्विक हालात में दोनों पक्षों की साझेदारी क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने में भी अहम साबित हो सकती है।

ये भी पढें

यूपी में 19 लाख नए वोटर बढ़े, फाइनल लिस्ट चार जनवरी को जारी

पारंपरिक रिश्तों से आगे बढ़ रहा सहयोग

PM मोदी ने कहा कि भारत और आसियान के संबंध अब पारंपरिक सहयोग से आगे निकलकर भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित हो रहे हैं। डिजिटल कनेक्टिविटी, रक्षा सहयोग और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में साझेदारी इस बदलाव का उदाहरण है। उन्होंने भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी को दक्षिण-पूर्व एशिया के साथ संबंध मजबूत करने की अहम पहल बताते हुए कहा कि इस नीति ने दोनों पक्षों के बीच संवाद और सहयोग के नए अवसर खोले हैं। प्रधानमंत्री के संबोधन का मुख्य संदेश रहा कि भारत और आसियान की साझेदारी साझा हितों, आपसी विश्वास और भविष्य की चुनौतियों से मिलकर निपटने की प्रतिबद्धता पर आधारित है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें 

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

पैंक्रियाटिक कैंसर का बढ़ता खतरा: युवाओं में क्यों बढ़ रहे मामले?

इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट पर विवाद, प्रतिबंध के बावजूद गाया ‘पटियाला पैग’

लाल मिर्च की जगह क्यों खानी चाहिए हरी मिर्च? डॉ. शुभम ने बताए गजब के फायदे

आंवला नवमी कल: जानें पूजा विधि, शुभ महत्व और धार्मिक मान्यताएं

धोनी का IPL से संन्यास! CSK में बनेंगे मेंटर

 

 

National Weather

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में तबाही की आशंका

New Delhi: बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ तेजी से ताकतवर हो रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, यह तूफान 17 नवंबर की शाम तक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। इसके बाद 19 नवंबर तक इसके अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप लेने की आशंका है। मौसम […]

Read More
New Delhi
homeslider National

बागवानी उत्पादन में 4.36% की वृद्धि, 3869 लाख टन पहुंचने का अनुमान

New Delhi: देश के कृषि क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारत में बागवानी फसलों के उत्पादन में इस वर्ष उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज होने का अनुमान है। वर्ष 2025-26 के तीसरे अग्रिम अनुमान के मुताबिक, देश में कुल बागवानी उत्पादन बढ़कर 3869.15 लाख टन तक पहुंच सकता है। यह आंकड़ा वर्ष 2024-25 […]

Read More
National Religion

अयोध्या से नेपाल के जनकपुर धाम तक चलेगी सीधी ट्रेन, 23 नवंबर को PM मोदी-बालेंद्र शाह करेंगे उद्घाटन

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Ayodhya: नेपाल और भारत सरकार प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की आगामी भारत यात्रा के दौरान अयोध्या और जनकपुर के बीच एक सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, शाह 22 नवंबर को भारत की यात्रा पर जाएंगे और अगले दिन इस सेवा का उद्घाटन होने की उम्मीद […]

Read More