घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल
किसी को दिखे तो इसकी सूचना इंस्पेक्टर चिनहट के CUG नंबर पर दें
ए अहमद सौदागर
Lucknow: चिनहट कोतवाली क्षेत्र स्थित केशरी कॉलोनी निवासी राजनारायन का छह वर्षीय बेटा चन्दन घर से कुछ दूरी खेलते-खेलते सोमवार दोपहर बाद करीब दो बजे अचानक कहीं लापता हो गया। देर शाम तक घर न लौटने पर घरवालों को चिंता हुई और अपने लाडले की तलाश शुरू की। सफलता न मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस पीड़ित परिवार की तहरीर पर आनन-फानन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज तलाश में जुट गई है। बताते चलें कि मूल रूप से कानपुर जिले के बिल्हौर थाना क्षेत्र स्थित आराजीशेपुर गांव निवासी राजनारायन चिनहट थाना क्षेत्र के केशरी कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं।
ये भी पढें
शादी से लौट रहे चार लोगों की मौत, ऋषिकेश में बस हादसे ने ली नौ की जान
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक घरवालों ने बताया कि उनका छह वर्षीय बेटा चन्दन अपनी बहन के साथ खेल रहा था कि मिट्टी का ढेला फेंकते फेंकते कहीं अचानक लापता हो गया।
इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर मासूम बच्चे की तलाश में पुलिस की टीमें रवाना कर दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी शख्स को बच्चे को देखें तो इसकी सूचना पुलिस को देने की कृपा करें।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं सेंटअप परीक्षा की डेटशीट जारी
ग्रेटर नोएडा: महिला उपनिरीक्षक की संदिग्ध हालात में मौत
BHU से फोरेंसिक लैब तक का सफर, डॉ. प्रज्ञा वर्मा ने बढ़ाया लखनऊ का मान
Senco Gold के शेयर में 8% की उछाल, रिकॉर्ड बिक्री का असर
