BHU से फोरेंसिक लैब तक का सफर, डॉ. प्रज्ञा वर्मा ने बढ़ाया लखनऊ का मान

Lucknow: राजधानी लखनऊ की होनहार वैज्ञानिक डॉ. प्रज्ञा वर्मा ने अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों, शोध कार्यों और वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर शहर का नाम रोशन किया है। उनका चयन लखनऊ स्थित स्टेट फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री में वैज्ञानिक अधिकारी (जीवविज्ञान प्रकोष्ठ) के पद पर हुआ है। इस उपलब्धि के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. प्रज्ञा वर्मा सहित चयनित सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

डॉ. प्रज्ञा वर्मा इससे पहले वर्ष 2025 से बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के विज्ञान संस्थान के प्राणी विज्ञान विभाग में वैज्ञानिक (DST-WISE-SCOPE) के रूप में कार्यरत थीं। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राणी विज्ञान विषय में PhD की उपाधि प्राप्त की है। अपने शोध और वैज्ञानिक योगदान के माध्यम से उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।

उनकी वैज्ञानिक उपलब्धियों को विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों पर भी सराहा गया है। इंडियन सोसाइटी ऑफ क्रोनोमेडिसिन की ओर से वर्ष 2024 में उन्हें ‘इमर्जिंग रिसर्चर इन क्रोनोमेडिसिन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा दिसंबर 2025 में लखनऊ में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सर्केडियन बायोलॉजी के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने के लिए उन्हें ‘सरदार पटेल ग्लोकल अवार्ड’ प्रदान किया गया।

डॉ. वर्मा के शोध कार्य प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। उनके शोध अनुभव और वैज्ञानिक क्षमता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR), नई दिल्ली की ओर से वर्ष 2019 से 2022 तक सीनियर रिसर्च फेलोशिप भी प्राप्त हुई थी।

अब स्टेट फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री में वैज्ञानिक अधिकारी (जीवविज्ञान प्रकोष्ठ) के रूप में उनकी नियुक्ति उनके अकादमिक अनुभव, शोध कौशल और वैज्ञानिक क्षेत्र में निरंतर योगदान की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। फोरेंसिक विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में उनकी नई जिम्मेदारी से उनके अनुभव और विशेषज्ञता का लाभ मिलेगा।

डॉ. प्रज्ञा वर्मा की यह सफलता न केवल लखनऊ के लिए गौरव का विषय है, बल्कि विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाली युवतियों और महिला शोधार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि निरंतर मेहनत, लगन और शोध के प्रति समर्पण से सफलता के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें 

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

निषाद पार्टी की नई कार्यकारिणी को डॉ. संजय ने दिलाई शपथ

यूपी के गोंडा से निकला क्रिकेट का सितारा, अब संभाल रहा टीम इंडिया की कमान

राजधानी में प्रदूषण का प्रहार, कई इलाकों में सांस लेना हुआ मुश्किल

 

Prayagraj
homeslider Uttar Pradesh

प्रयागराज: भारद्वाज आश्रम कॉरिडोर संभालेगा नगर निगम

Prayagraj: महाकुम्भ-2025 के मद्देनजर विकसित किए गए महर्षि भारद्वाज आश्रम कॉरिडोर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए अब इसके संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी नगर निगम को सौंपने की तैयारी की जा रही है। पर्यटन विभाग ने परिसर में साफ-सफाई की समस्या, शौचालयों के संचालन में आ रही दिक्कतों और लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण […]

Read More
New Delhi
homeslider Politics Uttar Pradesh

आजम की रिहाई पर ED का अड़ंगा, सुप्रीम कोर्ट पहुंची जांच एजेंसी

New Delhi: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और वरिष्ठ नेता आजम खां की जेल से रिहाई का मामला एक बार फिर कानूनी दांव-पेच में उलझता नजर आ रहा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी है। ED ने शीर्ष अदालत […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

दंगाइयों पर योगी का बड़ा बयान, फिर दिया ‘बंटोगे तो कटोगे’ नारा

Lucknow: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में उत्तर प्रदेश दंगामुक्त हुआ है और अब दंगाइयों तथा अपराधियों के लिए […]

Read More