Patna: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वर्ष 2027 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए सेंटअप परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इंटरमीडिएट की सेंटअप परीक्षा 19 नवंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि मैट्रिक की परीक्षा 23 नवंबर से आयोजित की जाएगी। दोनों परीक्षाएं दो पालियों में होंगी।
परीक्षा की पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इंटर की सेंटअप परीक्षा 28 नवंबर और मैट्रिक की परीक्षा 27 नवंबर तक चलेगी। इंटर की प्रैक्टिकल परीक्षा 30 नवंबर से दो दिसंबर तक आयोजित की जाएगी।
बिहार बोर्ड इंटर सेंटअप परीक्षा का टाइम टेबल
- 19 नवंबर: पहली पाली में भौतिकी, दर्शनशास्त्र, उद्यमिता और फाउंडेशन कोर्स। दूसरी पाली में राजनीति विज्ञान, लेखाशास्त्र, रसायन विज्ञान और ऐच्छिक ट्रेड पेपर।
- 20 नवंबर: पहली पाली में गणित और ऐच्छिक ट्रेड पेपर-2। दूसरी पाली में भूगोल, जीव विज्ञान और व्यावसायिक अध्ययन।
- 23 नवंबर: पहली पाली में अनिवार्य हिंदी। दूसरी पाली में अनिवार्य भाषा समूह के विषय।
- 25 नवंबर: पहली पाली में कृषि और अर्थशास्त्र। दूसरी पाली में मनोविज्ञान।
- 26 नवंबर: पहली पाली में समाजशास्त्र। दूसरी पाली में संगीत।
- 27 नवंबर: पहली पाली में इतिहास। दूसरी पाली में गृह विज्ञान।
- 28 नवंबर: पहली पाली में व्यावसायिक कोर्स की परीक्षा।
बिहार बोर्ड मैट्रिक सेंटअप परीक्षा का टाइम टेबल
- 23 नवंबर: पहली पाली में मातृभाषा और दूसरी पाली में द्वितीय मातृभाषा।
- 25 नवंबर: पहली पाली में विज्ञान और दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान।
- 26 नवंबर: पहली पाली में गणित और दूसरी पाली में सामान्य अंग्रेजी।
- 27 नवंबर: पहली पाली में ऐच्छिक विषय और दूसरी पाली में व्यावसायिक विषय।
सेंटअप परीक्षा पास करना अनिवार्य
बिहार बोर्ड के निर्देश के अनुसार सेंटअप परीक्षा में शामिल होना और उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जो विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल नहीं होंगे या इसमें असफल रहेंगे, उन्हें वर्ष 2027 की मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा। ऐसे परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जाएगा।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
BHU से फोरेंसिक लैब तक का सफर, डॉ. प्रज्ञा वर्मा ने बढ़ाया लखनऊ का मान
ग्रेटर नोएडा: महिला उपनिरीक्षक की संदिग्ध हालात में मौत
यूपी के गोंडा से निकला क्रिकेट का सितारा, अब संभाल रहा टीम इंडिया की कमान
‘मैसा’ का गाना ‘आओ री चिरैया’ रिलीज
