बाथरूम में मिला महिला दरोगा का शव, पुलिस महकमे में शोक
पुलिस अधिकारी मौके पर जांच-पड़ताल में जुटे
ए अहमद सौदागर
Lucknow: राजधानी लखनऊ के ग्रेटर नोएडा में को उस समय अचानक सनसनी फैल गई, जब एक महिला उपनिरीक्षक रश्मि गौतम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव बाथरूम में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामले की छानबीन शुरू कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जांच पड़ताल में जुटे पुलिस अफसरों का कहना है कि मौत की वजह प्रथम दृष्टया दिल का दौरा पड़ने से हुई है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई है।
जानकारी के मुताबिक वर्ष 2023 बैच की महिला सब इंस्पेक्टर रश्मि गौतम का शव घर के भीतर बाथरूम में पड़ा मिला। बताया जा रश्मि गौतम जारचा थाने में तैनात थी। रोज की तरह वह सोमवार को ड्यूटी से आने के बाद खाना खाने के बाद सो रही थी कि मंगलवार सुबह जब वह कमरे में नहीं मिली तो घरवाले उसकी तलाश शुरू की।
बताया जा रहा है कि इसी दौरान घर के किसी सदस्य की निगाह बाथरूम की ओर गई देखा कि रश्मि गौतम अचेत अवस्था में पड़ी है। यह माजरा देख घरवालों ने पुलिस की मदद से अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में जांच पड़ताल में जुटी पुलिस का कहना है कि ऐसा प्रतीत होता है मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है, लेकिन इसके बावजूद भी इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
‘मैसा’ का गाना ‘आओ री चिरैया’ रिलीज
यूपी के गोंडा से निकला क्रिकेट का सितारा, अब संभाल रहा टीम इंडिया की कमान
Senco Gold के शेयर में 8% की उछाल, रिकॉर्ड बिक्री का असर
