सत्य निष्ठा, न्याय के प्रति समर्पण है वकालत बैंड : उपाध्याय

Advocate

Advocate दिव्यांशी और चैतन्य की बैंड सेरेमनी का हुआ भव्य आयोजन

लखनऊ। वकालत का यह बैंड केवल व्यावसायिक पहचान नहीं बल्कि सत्य निष्ठा, न्याय के प्रति समर्पण और पीड़ित की आवाज बनने के संकल्प का प्रतीक है। यह बात वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्य प्रकाश उपाध्याय ने जूनियर अधिवक्ताओं की बैंड सेरेमनी समारोह में कही। इससे पूर्व उन्होंने जूनियर अधिवक्ताओं दिव्यांशी और चैतन्य को बैंड पहनाकर विधि व्यवसाय में प्रवेश का शुभारंभ कराया।

आशियाना के सेक्टर जे स्थित वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्य प्रकाश उपाध्याय के चैंबर में आयोजित बैंड सेरेमनी कार्यक्रम में  उपाध्याय ने जूनियर अधिवक्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि आप अपने अध्ययन, परिश्रम, विनम्रता और निर्भीकता से अधिवक्ता की गरिमा को सदैव ऊंचा रखे तथा अपने मुवक्किलों के विश्वास की रक्षा करें। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में मेरा स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन सदैव आपके साथ रहेगा। ईश्वर आपको विवेक, धैर्य और साहस प्रदान करे जिससे आप न्याय के पथ पर चलते हुए विधि व्यवसाय में अपना सम्मानपूर्ण स्थान बनाएं। इस बैंड सेरमनी कार्यक्रम में समाजसेवी पंकज शर्मा, शिक्षाविद् एवं व्यवसाई वीरेंद्र उपाध्याय, IRS आयुषी उपाध्याय, IPS आदित्य हृदय उपाध्याय, प्रतिभा उपाध्याय, रीता तिवारी, अधिवक्ता प्रभात शर्मा, गौरव शुक्ला, तनिष्का, पीयूष उपाध्याय ने नवनियुक्त अधिवक्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल यादव का विशेष सहयोग रहा।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

योगी का ऐलान, 26 जनवरी तक एक लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी

आगरा में अखिलेश का BJP पर हमला, बोले- हमेशा के लिए मिटाना है

चिनहट: विज्डम वे प्रोग्रेसिव इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

काठमांडू एयरपोर्ट पर 22 करोड़ की कोकीन के साथ भारतीय गिरफ्तार

राहुल गांधी की फोन टैपिंग लोकतंत्र और निजता के अधिकार पर हमला: प्रमोद तिवारी

कल मनाई जाएगी बिरसा मुंडा जयंती, जानें उनका संघर्ष

Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन, बनेंगे तरक्की के रास्ते

Horoscope नौकरी-व्यापार में होगा फायदा, इन राशियों के बनेंगे बिगड़े काम मेष : आज के दिन तनाव व चिंता की कुछ घटनाएं हो सकती हैं लेकिन मन शांत रखकर समस्याओं से पार पा लेंगे। प्रोफेशन में परिवर्तन चाहते हैं। पढ़ाई में रुचि की कमी रहेगी। पैरों में दर्द की वजह से अस्त-व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

योगी का ऐलान, 26 जनवरी तक एक लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी

Lucknow: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि आगामी 26 जनवरी तक प्रदेश के एक लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा राजधानी लखनऊ में आयोजित टैबलेट वितरण कार्यक्रम के दौरान की। […]

Read More
Agra
homeslider Politics Uttar Pradesh

आगरा में अखिलेश का BJP पर हमला, बोले- हमेशा के लिए मिटाना है

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित विशाल दलित महासम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। GIC मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सम्मेलन को संबोधित करते […]

Read More