उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Maharajganj: आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा विजय सिंह एडवोकेट को दूसरी बार जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत से गदगद जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने कहा कि जिस विश्वास के साथ कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा मुझे दोबारा जिलाध्यक्ष की कमान सौंप गई है। मैं पूरी तरह शीर्ष नेतृत्व का शुक्र गुजार हूं।
उन्होंने कहा कि मैं पूरी ताकत के साथ कार्यकर्ताओं का साथ लेकर वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में महाराजगंज जनपद में कांग्रेस पार्टी को और ताकतवर बनाऊंगा, ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनपद में भारतीय जनता पार्टी को हराया जा सके।
स्वागत समारोह में मुख्य रूप से कपिल देव शुक्ला, विनोद सिंह, डॉक्टर रामनारायण चौरसिया, पूर्णमासी यादव, चंदन तिवारी, चंद्रजीत भारती, राम नारायण प्रसाद, गोविंद मिश्रा, अजय द्विवेदी, आनंद कनौजिया, शेष मणि गुप्ता, राकेश गुप्ता, जमील अहमद, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, सुभाष शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोगों ने जिलाध्यक्ष का जिला कांग्रेस कार्यालय पर माल्यार्पण कर स्वागत किया।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
महाप्रबंधक ने ऐशबाग और बादशाहनगर स्टेशन का किया निरीक्षण
गुड्डू खान बोले- भाजपा संगठन मजबूत करना लक्ष्य, आरोपों पर नहीं ध्यान
PM मोदी ने 246 परियोजनाओं का किया शुभारंभ, नक्सलवाद पर साधा निशाना
