- गोरखपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से की मुलाकात
- कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के आवास पर हुआ नेताओं का जुटान, पूर्व सांसद प्रवीण निषाद भी रहे मौजूद
उमेश चन्द्र त्रिपाठी
Gorakhpur: महराजगंज जनपद की 315 फरेंदा विधानसभा सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी की तैयारी कर रहे डॉ. निशांत त्रिपाठी ने शुक्रवार को गोरखपुर में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। यह मुलाकात निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद के आवास पर हुई।

इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं निषाद पार्टी नेता इंजीनियर प्रवीण निषाद भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि डॉ. निशांत त्रिपाठी महराजगंज की फरेंदा विधानसभा सीट (315) से आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में विधायक पद के लिए चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के साथ उनकी यह मुलाकात क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में झारखंड का गौरव बढ़ा, मनोज कोनबेगी को मिला सम्मान
लखनऊ के स्कूल में 13 साल के छात्र की अचानक मौत, परिवार में मचा कोहराम
अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार: CM योगी
