सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही को झटका, अदालत ने लगाई फटकार

Nora Fatehi: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दिल्ली के 200 करोड़ रुपये की रंगदारी मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें एक बार फिर समन जारी किया है। सुनवाई के दौरान अदालत ने नोरा फतेही के वकील को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा, ‘कोर्ट को हल्के में मत लीजिए।’ अदालत ने नाराजगी जताई कि अभियोजन पक्ष की गवाह होने के बावजूद नोरा सबूत दर्ज कराने के लिए पेश नहीं हुईं। विशेष न्यायाधीश गगनदीप सिंह ने उन्हें छह नवंबर को अदालत में उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराने का निर्देश दिया है।

कोर्ट में पेश नहीं हुईं नोरा फतेही

सुनवाई के दौरान नोरा फतेही की ओर से उनके वकील ने व्यक्तिगत पेशी से छूट देने की अर्जी दाखिल की थी। इस पर अदालत ने नाराजगी जाहिर की। कोर्ट ने सवाल किया कि नोरा को समन कब भेजा गया था। जवाब में उनके वकील ने बताया कि उन्हें 29 अक्टूबर को समन की जानकारी मिली थी। वहीं, दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया कि नोरा फतेही को समन भेजा गया था, लेकिन उन्हें यह जानकारी नहीं है कि वह अदालत में पेश होंगी या नहीं। इसके बाद वकील ने उनकी गैरमौजूदगी को लेकर छूट मांगी। इस पर अदालत ने स्पष्ट कहा कि नोरा इस मामले में अभियोजन पक्ष की गवाह हैं और उन्हें अपना बयान दर्ज कराने के लिए अदालत में मौजूद रहना चाहिए। कोर्ट ने उनके व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि न्यायिक प्रक्रिया को गंभीरता से लेना जरूरी है।

क्या है 200 करोड़ रुपये की रंगदारी का मामला?

यह पूरा मामला कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है। आरोप है कि सुकेश ने दिल्ली की रोहिणी जेल में बंद रहने के दौरान करीब 200 करोड़ रुपये की रंगदारी वसूली थी। उसने खुद को केंद्र सरकार का वरिष्ठ अधिकारी बताकर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह को निशाना बनाया था। शिविंदर मोहन सिंह दवा कंपनी रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर हैं। आरोपों के मुताबिक, साल 2020-21 के दौरान सुकेश चंद्रशेखर ने अदिति सिंह को भरोसा दिलाया था कि वह उनके पति को जेल से बाहर निकलवाने में मदद कर सकता है। इसके बदले उसने उनसे बड़ी रकम की मांग की थी। इसी मामले की जांच दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने की थी।

ये भी पढें

मध्य प्रदेश का अनोखा मंदिर, जहां दिवाली के बाद प्रसाद में बांटे जाते हैं रुपये और सिक्के

कैसे इस मामले में आया नोरा फतेही का नाम?

जांच के दौरान नोरा फतेही से सुकेश चंद्रशेखर और उसकी पत्नी लीना मारिया पॉल के साथ कथित संपर्कों को लेकर पूछताछ की गई थी। दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (MCOCA) के तहत इस मामले में आरोपपत्र भी दाखिल किया था। जांच एजेंसी ने आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत नोरा का बयान दर्ज किया था। बाद में पूरक आरोपपत्र में उन्हें अभियोजन पक्ष का गवाह बनाया गया। पूछताछ के दौरान नोरा ने जांचकर्ताओं को बताया था कि सुकेश चंद्रशेखर से उनकी बातचीत उसकी पत्नी लीना मारिया पॉल के जरिए होती थी।

छह नवंबर को अदालत में होना होगा पेश

अब राउज एवेन्यू कोर्ट ने नोरा फतेही को छह नवंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होकर अपना बयान दर्ज कराने का निर्देश दिया है। अदालत ने साफ कर दिया है कि गवाह होने के नाते उन्हें न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग करना होगा। फिलहाल, इस मामले में नोरा फतेही अभियोजन पक्ष की गवाह हैं। अदालत में उनकी गवाही इस केस की आगे की सुनवाई के लिहाज से अहम होगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

मध्य प्रदेश का अनोखा मंदिर, जहां दिवाली के बाद प्रसाद में बांटे जाते हैं रुपये और सिक्के

ईरान पर परमाणु हमला कर सकता है अमेरिका! टकर कार्लसन का बड़ा दावा

अयोध्या दीपोत्सव से बदलेगी लाखों परिवारों की किस्मत! CM योगी ने बताया हर दीये का महत्व

टीम इंडिया के चयन पर इरफान पठान ने खोली पोल! भुवनेश्वर कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात

 

 

 

Entertainment

‘रामायण’ ने जीता विदेशी समीक्षकों का दिल, शानदार विजुअल्स और भव्यता की हुई तारीफ

Ramayana First Review: भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी और उत्साहजनक खबर सामने आई है। नमित मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड’ को लॉस एंजिल्स में हुए ग्लोबल प्रीमियर के बाद अंतरराष्ट्रीय समीक्षकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म के भव्य विजुअल्स, शानदार सिनेमैटोग्राफी और दमदार सिनेमाई प्रस्तुति की विदेशी समीक्षकों ने […]

Read More
Entertainment

मशहूर निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

Sanjay Gupta Death: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन हो गया है। ‘काबिल’, ‘मुंबई सागा’ और ‘शूटआउट एट वडाला’ जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन कर चुके संजय गुप्ता के अचानक निधन की खबर से फिल्मी जगत में शोक की […]

Read More
Entertainment

पापा यश की ‘रामायण’ से आयरा-यथर्व ने किया सिनेमा में डेब्यू, पहला फिल्मी अनुभव बना खास

Yash’s film Ramayana: रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अब इस फिल्म से जुड़ी एक बेहद खास और भावुक खबर सामने आई है। यश और उनकी पत्नी राधिका पंडित के बच्चों आयरा और यथर्व के लिए ‘रामायण’ जिंदगी का एक यादगार हिस्सा बन गई है। […]

Read More