बिना बेहतर परफ्यूजन के अधूरा है हृदय प्रत्यारोपण

Lucknow

Lucknow परफ्यूजनिस्ट की एक चूक पूरे ऑपरेशन को कर सकती है असफल

लखनऊ। कार्डियो वैस्कुलर थोरेसिक प्रोग्रेसिव वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। संस्था के महासचिव एवं आयोजक आरएमएल इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर डॉक्टर डीके श्रीवास्तव और संस्था के अध्यक्ष एवं SGPGI के प्रोफेसर शांतनु पांडे ने बताया कि हृदय प्रत्यारोपण केवल सर्जन का काम नहीं, पूरी टीम का काम है और इसमें परफ्यूजनिस्ट की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। परफ्यूजनिस्ट का काम प्रत्यारोपण से पहले मरीज को हृदय-फेफड़ा मशीन पर लेकर खून के बहाव और ऑक्सीजन को बनाए रखना होता है, ताकि सर्जन पुराना खराब दिल निकाल सकें। इस दौरान तापमान, रक्तचाप और ऑक्सीजन का स्तर नियंत्रित किया जाता है।

ये भी पढ़े

बिरला बोले—भारतीय लोकतंत्र की ताकत हमारा संविधान

दाता का दिल आने पर उसे CO2 टैंक और ठंडे भंडारण तकनीक से सुरक्षित रखा जाता है। नई तकनीक में एलवाड जैसी सहारा प्रणाली मरीज को प्रत्यारोपण तक जीवित रखती है। नया दिल लगाते समय हवा न जाने देना, थक्का न बनने देना और बाद में धीरे-धीरे मशीन से हटाकर नए दिल से पूरे शरीर में प्रवाह शुरू कराना ही परफ्यूजन की गुणवत्ता है। उन्होंने कहा कि अच्छी परफ्यूजन का अर्थ है प्रत्यारोपित हृदय को बिना नुकसान के सही ऑक्सीजन के साथ स्थापित करना। LPS कानपुर से अनुज शुक्ला ने परफ्यूजन की गुणवत्ता पर अनुभव साझा किया।

ये भी पढ़े

करवा चौथ पर शारीरिक संबंध बनाना उचित है या अनुचित!

मैक्स अस्पताल दिल्ली से पवन कुमार ने एलवाड के महत्व, बीएचयू से डॉक्टर दिनेश मैनी ने मरम्मत के महत्व और एम्स दिल्ली से राजीव गुप्ता ने सीओटू टैंक के उपयोग पर व्याख्यान दिया। सुधा अस्पताल कोटा से दुर्गा पूजा मल्होत्रा ने ढाई से पांच किलो के बच्चों की सर्जरी का अनुभव साझा किया। कार्यशाला में उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के परफ्यूजनिस्टों ने भाग लिया। इस दौरान विनय प्रताप सिंह और प्रोफेसर प्रतीक भटनागर को आजीवन उपलब्धि सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में एस के सिंह, के सिंह, शैलेन्द्र सिंह व विजय प्रताप सिंह ने पेपर प्रस्तुति दी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

‘पहला प्यार दूसरी बार’ की टीम जयपुर पहुंची, फैंस के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग

‘लिटिल थॉमस’ में साथ आए तीन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता

अल्पसंख्यक प्रोपगैंडा बंद कर PoK खाली करे पाक

उत्तर प्रदेश में संपत्तियों की पहचान और नामांतरण प्रक्रिया होगी आसान

दो टूक : दंगा, इफ्तार और बिरयानी SP राज की असल कहानी…

Spread the love

Astrology
homeslider Religion

ज्योतिष में छुपा है अच्छी फसल का राज

Astrology ग्रहों के अनुसार लहलहाती है फसलें   ज्योतिष शास्त्र का उदय वहां से आरंभ होता है। जहां पर पाश्चात्य विज्ञान की समा‍प्ति होती है। ग्रह एवं नक्षत्रों का प्रभाव जीवधारियों पर तो क्या, वन‍स्पति तक भी अप्रत्यक्ष रूप से पड़ता है। हमारे दैनिक जीवन में ज्योतिष विज्ञान का अत्याधिक महत्वपूर्ण स्थान है। चंद्रमा का […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

प्रेम जीवन में रोमांस, करियर में तरक्की, जानें आज किसकी खुलेगी किस्मत!

Horoscope किसी को मिलेगा जीवनसाथी का साथ, किसी के रिश्तों में बढ़ेगा तनाव! मेष: आज आप तरोताजा और तन्दुरुस्त होने की खुशी महसूस करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। आज आप काफी फुर्तीले और आतुर रहेंगे। आपका उपजाऊ दिमाग दिन भर विचलित रहेगा। अविवाहित और योग्य पात्रों के विवाह संबंधित चर्चा उनके घर […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में संपत्तियों की पहचान और नामांतरण प्रक्रिया होगी आसान

अब रजिस्ट्री के बाद स्वतः होगा नामांतरण यूपी में प्रॉपर्टी आईडी और ऑनलाइन सत्यापन पर जोर नगर निकायों में ई-नगरसेवा पोर्टल पर 56.57 लाख संपत्तियां पोर्टल पर दर्ज Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में संपत्ति संबंधी प्रक्रियाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की […]

Spread the love
Read More