वाल्मीकि जयंती पर मोदी ने दी शुभकामनाएं, रामायण को बताया मार्गदर्शक

New Delhi

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के मानवता के लिए दिए गए अनमोल संदेश हमेशा लोगों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। प्रधानमंत्री ने रामायण में निहित सेवा, करुणा, सामाजिक सद्भाव और निरंतर प्रयास के मूल्यों को भी रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। उनके महान विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूलभूत तत्व रहे हैं, जो हर युग में राष्ट्र को पुष्पित-पल्लवित करते रहेंगे।” महर्षि वाल्मीकि को हिंदू महाकाव्य रामायण का रचयिता माना जाता है। उनकी रचना में जीवन के विभिन्न आदर्शों, मानवीय मूल्यों और सामाजिक समरसता का संदेश मिलता है।

ये भी पढें

वृंदावन सेक्टर 1 से 19 क्षेत्र मे संयुक्त रामलीला आयोजन का हुआ निर्णय 

‘मन की बात’ में भी किया था महर्षि वाल्मीकि का उल्लेख

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में भी महर्षि वाल्मीकि की जयंती का उल्लेख किया था। उन्होंने कहा था कि हजारों साल बीत जाने के बावजूद महर्षि वाल्मीकि की रचित रामायण आज भी लोगों को नई सीख और दृष्टि प्रदान करती है। प्रधानमंत्री के अनुसार, रामायण के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि ने जीवन में निरंतर प्रयास करने के महत्व के साथ-साथ सेवा, करुणा और सामाजिक सद्भाव की महत्ता को भी उजागर किया है।

Maharishi Valmiki :कब है वाल्मीकि जयंती? जानें तिथि, महत्व और महर्षि  वाल्मीकि से जुड़ी खास बातें

भगवान राम के चरित्र में दिखते हैं मानवीय मूल्यों के आदर्श

प्रधानमंत्री ने कहा कि वाल्मीकि रामायण में भगवान राम का चरित्र इन मूल्यों का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है। उन्होंने माता शबरी के प्रति भगवान राम के स्नेह और निषादराज के साथ उनकी मित्रता का उल्लेख करते हुए कहा कि सबको साथ लेकर चलने की भावना आज भी समाज का मार्गदर्शन करती है। मोदी ने कहा कि यही भावना अयोध्या के राम मंदिर में भी दिखाई देती है, जहां महर्षि वाल्मीकि, निषादराज और माता शबरी को समर्पित मंदिर बनाए गए हैं।

ये भी पढें

हार्ट इंडिया कानक्लेव 2026: 100 से अधिक विशेषज्ञों ने की शिरकत

महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अयोध्या का हवाई अड्डा

प्रधानमंत्री ने अयोध्या के हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखे जाने पर भी प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल देश की महान परंपरा को समृद्ध करती हैं, जिसमें सेवा, सामाजिक सद्भाव और करुणा को सर्वोच्च महत्व दिया जाता है।

नई बस रही राम की अयोध्या नगरी में वाल्मीकि के नाम पर एयरपोर्ट... एक तीर से कई निशाने - New airport named after Valmiki in Ram city of Ayodhya Many targets with

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

वृंदावन सेक्टर 1 से 19 क्षेत्र मे संयुक्त रामलीला आयोजन का हुआ निर्णय 

हार्ट इंडिया कानक्लेव 2026: 100 से अधिक विशेषज्ञों ने की शिरकत

महर्षि वाल्मीकि जयंती कल: रत्नाकर से आदिकवि बनने की प्रेरक कहानी

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “वाल्मीकि जयंती पर मोदी ने दी शुभकामनाएं, रामायण को बताया मार्गदर्शक”

Comments are closed.

Sultanpur
homeslider Politics Uttar Pradesh

राहुल गांधी अमित शाह मानहानि केस में बरी, सुल्तानपुर कोर्ट से राहत

Sultanpur: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कथित टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में बड़ी राहत मिली है। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर स्थित विशेष MP-MLAअदालत ने सोमवार को राहुल गांधी को बरी कर दिया। सुनवाई के दौरान राहुल गांधी खुद अदालत में मौजूद रहे। अदालत […]

Spread the love
Read More
Horoscope
Astrology homeslider

आज का राशिफल: कारोबार में लाभ और नौकरी में तरक्की के योग

Horoscope  कुछ राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को बरतनी होगी सावधानी मेष : आप का आज का दिन परोपकार और सद्भावनाओं में बीतेगा। सेवा-पुण्य का कार्य भी हो सकता है। मानसिकरूप से कार्यभार अधिक रहेगा। सत्कार्य करने के फलस्वरूप शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। वृषभ […]

Spread the love
Read More
Maharishi Valmiki Jayanti
homeslider Religion

महर्षि वाल्मीकि जयंती कल: रत्नाकर से आदिकवि बनने की प्रेरक कहानी

Maharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर देशभर में आदि कवि महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धापूर्वक याद किया जाता है। संस्कृत साहित्य के महान रचनाकार और रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि का जीवन सत्य, तपस्या, ज्ञान और आत्मपरिवर्तन का संदेश देता है। उनकी जीवनगाथा बताती है कि मनुष्य अपने विचारों और कर्मों में बदलाव […]

Spread the love
Read More