नौतनवां के बचपन स्कूल में धूमधाम से मना नवरात्र-दशहरा पर्व

गरबा, आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने सीखे संस्कार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

Nautanwa, Maharajganj : आज दिनांक 16/10/26 को नौतनवां के बचपन स्कूल के बच्चों ने नवरात्र और दशहरा का प्री सेलिब्रेशन किया। इस अवसर पर बच्चों ने मां दुर्गा की आराधना और आरती की। बच्चों को मां के नौ रूपों के बारे में विस्तार से बताया गया। बच्चों को चित्रों, वीडियो और कहानी के माध्यम से मां के शक्ति रूप के बारे में बताया गया।

बच्चों ने दशहरा के बारे में भी विस्तार से देखा और सीखा। रावण को बैलून का रूप देकर उसे बर्स्ट कर बच्चों को अपने अंदर की बुराई को खत्म करने के लिये प्रेरित किया गया। बच्चों ने राम की वीरता, सत्यता और तपस्या की कहानी को सुना और समझा। सबने राम से प्रेरित होकर राम के संस्कार और आचरण को व्यवहार में लेने की प्रेरणा ली।

भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, न्यूजीलैंड जाने से पहले मिला बड़ा मौका

बच्चे मां दुर्गा, राम, लक्ष्मण, माता सीता, सबरी, हनुमान आदि के रूप में बहुत आकर्षक और मनमोहक लग रहे थे। बच्चों का परिचय राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान, दशरथ आदि नाम से कराया गया।

डायरेक्टर अंजली ने सभी को पर्व की बधाई दी और कहा हर पर्व हमें एक सीख देता है जो हमें अच्छाई की तरफ ले जाता है। हम सबको अपने अंदर की बुराई को हमेशा हरा कर अच्छाई को विजयी करना है।

बच्चों में रूद्र, तृषा, अनाया,गार्गी, मिष्टी, सृष्टि, अद्विका, श्रीआशश्वी, तेजस, आरुही, वेदांश, मानवी, रिषिका, अवयान, आशुतोष, आयुष्मान आदि ने भाग लिया। बच्चों ने गरबा का भी आनंद लिया।

दुर्गा सप्तमी 2026: मां कालरात्रि की पूजा, महत्व और पौराणिक कथा जानें

टीचर्स में तेजस्वी, वैष्णवी, मोनिका, प्रीती, ईशा, अंजली, मनिता, रिंकल, श्रद्धा, अंशिका और इशिता थे।

डायरेक्टर अंजली ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चे अपनी सभ्यता और संस्कृति से परिचित होते हैं। परफॉरमेंस से उनका कॉन्फिडेंस बिल्ड होता है। प्रैक्टिकल होने से और इन्वॉल्व होने से बच्चे दी गई सीख को लम्बे समय तक याद रखते है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी, न्यूजीलैंड जाने से पहले मिला बड़ा मौका

दुर्गा सप्तमी 2026: मां कालरात्रि की पूजा, महत्व और पौराणिक कथा जानें

शिवा शर्मा हत्याकांड: वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बता रही इनामी श्रद्धा दुबे

इनसाइट इग्निशन 4.0: 28 अक्टूबर को जुटेंगे मीडिया और मार्केटिंग दिग्गज

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

राहुल गांधी पर गर्भवती पत्रकार को धक्का देने का आरोप

आखिर राधा रानी के चरणों को क्यों रखा जाता है ढककर?

पाकिस्तान: निजी स्कूल की छत गिरने से 17 बच्चों की मौत, कई घायल

Spread the love

One thought on “नौतनवां के बचपन स्कूल में धूमधाम से मना नवरात्र-दशहरा पर्व”

Comments are closed.

Delhi homeslider National

दिल्ली में CJP संस्थापक अभिजीत दीपके हिरासत में, तिरंगा मार्च से पहले पुलिस की कार्रवाई

New Delhi:  कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित ‘तिरंगा मार्च’ से पहले दिल्ली पुलिस ने पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई तब की, जब दीपके पंचकुइयां रोड स्थित NCP-SCP के प्रवक्ता अनीश गवांडे के आवास से बाहर निकल रहे थे। पुलिस ने उन्हें एहतियाती हिरासत में लेने […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh
Crime News Uttar Pradesh

बांदा में युवक की हत्या, दो आरोपी हिरासत में; महिला के आरोपों की जांच जारी

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में 21 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। त्योहार मनाने के लिए गुजरात से अपने गांव लौटे युवक का शव उसके घर के दरवाजे पर मिला। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत डंडे से किए गए हमले में लगी […]

Spread the love
Read More
Jio IPO
Business homeslider

लिस्टिंग पर 20% तक रिटर्न की उम्मीद, ब्रोकरेज फर्मों ने दी निवेश की सलाह

Jio IPO:  जियो प्लेटफॉर्म्स के संभावित आईपीओ को लेकर शेयर बाजार में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है। ब्रोकरेज फर्मों के सकारात्मक आकलन के बीच कंपनी की लिस्टिंग पर 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़त मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, यह अनुमान है और वास्तविक लिस्टिंग प्रदर्शन बाजार के माहौल, IPO […]

Spread the love
Read More