शिवा शर्मा हत्याकांड: वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बता रही इनामी श्रद्धा दुबे

Lucknow
  • आखिर किस पर ठिकरा फोड़ने की कर रही तैयारी
  • बचने के लिए लगातार वीडियो कर रही जारी, उसके सामने कूद तो उसने रोका क्यों नहीं?
  • क्यों छिप-छिप कर सोशल मीडिया पर दे रही सफाई, यह सवाल फिलहाल हर किसी को कर रहा बेचैन

ए अहमद सौदागर

Lucknow: हजरतगंज क्षेत्र के बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में आरोपी इनामी श्रद्धा दुबे की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। पकड़ में आने से पुलिस अफसरों ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया तो खुद को निर्दोष बताने वाली श्रद्धा लगातार सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर निर्दोष होने की बात कह रही है। श्रद्धा ने कहा उसे कुछ पता नहीं है कि शिवा शर्मा ने मौत को गले क्यों लगाया। उसने कहा कि उसे फंसाने की साज़िश रची जा रही है।

ये भी पढें

इनसाइट इग्निशन 4.0: 28 अक्टूबर को जुटेंगे मीडिया और मार्केटिंग दिग्गज

 

वायरल वीडियो में यह तो साफ हो गया कि घटना के समय श्रद्धा मौके पर मौजूद थी। इनामी श्रद्धा आखिर किसके सिर पर ठिकरा फोड़ने की तैयारी कर रही है यह सवाल फिलहाल हर किसी को बेचैन कर रहा है। श्रद्धा ने घटना में अपनी बहन रश्मि की भूमिका से इन्कार किया है। बताते चलें कि शिवा शर्मा की मौत की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची उनकी मां आरोप लगाते हुए कहा उनका बेटा खुदकुशी नहीं कर सकता उसकी हत्या कर अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से धक्का देकर मार डाला गया है। पुलिस ने पीड़ित मां की तहरीर पर हत्या की धारा में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू आरोपितों की तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं लग सके। अफसरों ने आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि व चालक पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया।

ये भी पढें

रामायणम् ट्रेलर रिलीज, रणबीर बने राम और यश रावण

 

खुद के ऊपर इनाम घोषित होते ही श्रद्धा बौखला गई और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर मीडिया कर्मियों पर तोहमत लगाने की कोशिश करते हुए खुद को निर्दोष साबित करने का भरसक प्रयास किया, लेकिन कड़वा सच यह है अपराधी अपराध करता है लेकिन मौका-ए-वारदात पर कुछ न कुछ सबूत जरूर छोड़ जाता है। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि उनकी गिरफ्तारी के बाद ही साफ होगा कि आखिर शिवा शर्मा की मौत कैसे हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो गया था कि शिवा शर्मा के शरीर में घाव ही घाव थे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

रामायणम् ट्रेलर रिलीज, रणबीर बने राम और यश रावण

कनॉट प्लेस प्रदर्शन पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

योगी सरकार में खिलाड़ियों को नौकरी, ‘पदक लाओ, पद पाओ’

 

Spread the love

2 thoughts on “शिवा शर्मा हत्याकांड: वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बता रही इनामी श्रद्धा दुबे”

Comments are closed.

Astrology homeslider Uttar Pradesh

नौतनवां के बचपन स्कूल में धूमधाम से मना नवरात्र-दशहरा पर्व

गरबा, आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों ने सीखे संस्कार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nautanwa, Maharajganj : आज दिनांक 16/10/26 को नौतनवां के बचपन स्कूल के बच्चों ने नवरात्र और दशहरा का प्री सेलिब्रेशन किया। इस अवसर पर बच्चों ने मां दुर्गा की आराधना और आरती की। बच्चों को मां के नौ रूपों के बारे में […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Sports Uttar Pradesh

योगी सरकार में खिलाड़ियों को नौकरी, ‘पदक लाओ, पद पाओ’

Lucknow: उत्तर प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार की ओर से ‘पदक लाओ, पद पाओ’ योजना के तहत सीधी भर्ती की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में खेल सुविधाओं […]

Spread the love
Read More
Politics Uttar Pradesh

कटरा सीट पर बावन सिंह को चुनौती देंगे भवानी भीख शुक्ला?

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gonda: गोंडा के भाजपा नेता भवानी भीख शुक्ला ने अपने पांच बेटों के साथ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में अखिलेश यादव की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान ‘जय भवानी’ के नारे भी लगे। भवानी भीख शुक्ला को पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण […]

Spread the love
Read More