
लूट के मामलों में था वांछित, अम्बाला में कर रहा था मौज
ए अहमद सौदागर
Lucknow : यूपी STF ने अंतरराज्यीय सराफा लूट गिरोह के सक्रिय सदस्य को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया बदमाश मेरठ के आभूषण व्यापारी और महाराष्ट्र के नासिक में ज्वैलर्स की दुकान में हुई लूट की वारदात में वांछित था।
एसटीएफ को थाना भावनपुर, मेरठ में दर्ज मुकदमे में वांछित राहुल वैद की तलाश थी। काफी समय से फरार और पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होने की सूचना पर एसटीएफ फील्ड इकाई आगरा के जिम्मेदारो के पर्यवेक्षण में टीम गठित की गई थी।
अभिसूचना संकलन के दौरान उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह की टीम जनपद अंबाला, हरियाणा में भ्रमणशील थी। इसी दौरान जानकारी मिली कि थाना भावनपुर का वांछित राहुल वैद अंबाला में छिपा है। सूचना पर रात थाना क्षेत्र अंबाला कैंट से उसे धर दबोचा।
पार्षद प्रतिनिधि को बुलाकर कालोनी वासियों ने सड़कों की दुर्दशा दिखाई
गिरफ्तार आरोपी राहुल वैद निवासी म0नं0-86, नियर सुल्तानपुर कम्युनिटी सेंटर, सुल्तानपुर, अंबाला सिटी, थाना बलदेव नगर, जिला अंबाला, हरियाणा नें पूछताछ पर बताया कि उसने साथियों के साथ मिलकर मेरठ में सराफा व्यापारी की दुकान लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस लूट में शामिल गैंग के सभी सदस्य जेल जा चुके हैं, जबकि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए इधर-उधर छिप रहा था। फरारी के दौरान ही मई-2026 में गैंग के साथियों के साथ मिलकर नासिक, महाराष्ट्र के पंचवटी क्षेत्र में एक सराफा दुकान में लूट की वारदात की। जिसको लेकर थाना पंचवटी, नासिक पर मुकदमा दर्ज है। उस घटना के सभी आरोपी पकड़े जा चुके थे, यह फरार चल रहा था। इसके अलावा अन्य मुकदमों में भी वारंट जारी है।
गिरफ्तार आरोपी को थाना भावनपुर, मेरठ के मुकदमे में दाखिल कर अग्रिम विधिक कार्रवाई स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है। गिरफ्तारी की सूचना थाना पंचवटी, नासिक को दे दी गई है।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार राहुल पर मेरठ, मोहाली, पंचकूला और अंबाला में लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर, हत्या के प्रयास के 12 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मेरठ के थाना भावनपुर, लोहिया नगर, रेलवे रोड, कोतवाली, पंजाब के जीरकपुर, डेराबस्सी और हरियाणा के पिंजौर, सेक्टर-14, बलदेव नगर, शहर अंबाला के मामले शामिल हैं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
ये भी पढें
मेटा के अलर्ट पर 6 मिनट में पहुंची पुलिस
शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व पर सुरक्षा की तैयारी पूरी
आज किन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ?
प्रयागराज: दस हजार रुपए की रिश्वत लेते फील्ड अफसर और दलाल ट्रैप
पार्षद प्रतिनिधि को बुलाकर कालोनी वासियों ने सड़कों की दुर्दशा दिखाई
भारद्वाज फाउंडेशन के निःशुल्क शिविर में 400 से अधिक मरीजों को मिला इलाज
कांग्रेस की हार के लिए नेतृत्व और ‘वैचारिक शून्यता’ जिम्मेदार: भाजपा


One thought on “मेरठ: नासिक में सराफा लूट करने वाला राहुल वैद अंबाला से गिरफ्तार”
Comments are closed.