शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व पर सुरक्षा की तैयारी पूरी

सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चप्पे-चप्पे पर रहेगा पुलिस का पहरा

महिला पुलिसकर्मी भी संभालेंगी कमान, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी रहेंगे मुस्तैद

ए अहमद सौदागर

Lucknow : शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन कस ली है। जहां-जहां पूजा पंडाल लगेंगे वहां-वहां भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी प्रमुख मंदिरों, मूर्ति विसर्जन करने वाले स्थानों रावण दहन होने वाले स्थलों को भारी पुलिस बल के सुरक्षा घेरे में रखने की तैयारी है।
वीडियो कैमरे तथा ड्रोन कैमरे की पैनी नजर हर एक शख्स पर होगी। मेला के दौरान शांति भंग का प्रयास करने वालों से निपटने के लिए राजधानी पुलिस को सतर्क तो किया ही गया है साथ ही अर्धसैनिक बलों के जवानों, पीएसी की कंपनियों को भी बुलाया गया है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार के मुताबिक पूरे जिले में करीब 176 पंडाल लगाए गए हैं जहां दुर्गा मां की मूर्ति रखी जाएंगी। उन्होंने बताया कि किसी तरह की कोई दिक्कत न आए इसके सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

बुजुर्ग को सीपीआर देकर जान बचाने वाले आरक्षी को पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मानित

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों के सभी धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर ली गई है। उन्होंने बताया कि करीब सौ स्थानों पर रामलीला होगी,जिसकी सुरक्षा के लिए भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

वहीं यह भी बताया कि किसी तरह की कोई अनहोनी न हो इससे बचने के लिए सभी आयोजकों के साथ बैठक कर सुरक्षा के लिए अपील की गई है। उन्होंने बताया कि जहां-जहां रावण दहन किया जाएगा सभी स्थानों को चिन्हित कर लिया गया और इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हर समय चौकन्ना रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें 

बुजुर्ग को सीपीआर देकर जान बचाने वाले आरक्षी को पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मानित

त्योहार और शादी का सीजन: भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ और करोड़ों लोगों की रोजी-रोटी

कैफे मालिक शिवा शर्मा मौत कांड: लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली श्रद्धा के सीने में छिपा राज

90 के दशक में अलका याज्ञनिक क्यों थीं पहली पसंद? रमेश तौरानी ने बताई वजह

CJI सूर्यकांत ने राहुल-खड़गे से मिलने से किया इनकार, 13 अक्टूबर को सुनवाई

नेपाल में फ्लैश फ्लड से बाढ़ की आशंका के मद्देनजर महराजगंज प्रशासन अलर्ट

नेपाल में फ्लैश फ्लड से बाढ़ की आशंका के मद्देनजर महराजगंज प्रशासन अलर्ट

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

प्रयागराज: दस हजार रुपए की रिश्वत लेते फील्ड अफसर और दलाल ट्रैप

एंटी करप्शन संगठन की प्रयागराज टीम नें की कड़ी कार्रवाई ए अहमद सौदागर Lucknow : एंटी करप्शन संगठन ने प्रयागराज में बड़ी ट्रैप कार्रवाई की है।भ्रष्टाचार निवारण संगठन की प्रयागराज इकाई ने यूपी सहकारी ग्राम विकास बैंक, रानीगंज, प्रतापगढ़ के फील्ड ऑफिसर और उसके प्राइवेट दलाल को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

बुजुर्ग को सीपीआर देकर जान बचाने वाले आरक्षी को पुलिस कमिश्नर ने किया सम्मानित

सिपाही के हौसले को सलाम करते हुए पुलिस आयुक्त तरूण गाबा ने प्रशस्ति पत्र और नकद इनाम देकर नवाजा ए अहमद सौदागर Lucknow : महानगर क्षेत्र स्थित डंडहिया मार्केट में रविवार को पत्नी के साथ सब्जी लेने गए सेक्टर सी निवासी अनिल लांबा अचानक गश खाकर गिर पड़े। सड़क पर गिरते ही वह बेहोश हो […]

Spread the love
Read More