तीन बागी विधायकों से बढ़ी अखिलेश की टेंशन, 14 को जाएंगे भाजपा में

Rebel BJP MLAs

Rebel BJP MLAs: उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी को झटका लग सकता है। सपा के तीन बागी विधायक 14 अक्टूबर को अमेठी के गौरीगंज में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने की तैयारी में हैं। इनमें राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी के नाम शामिल हैं। बताया जा रहा है कि तीनों विधायक इसी कार्यक्रम में औपचारिक रूप से बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

इन विधायकों के बीजेपी में शामिल होने की खबर ने सपा और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तीनों विधायक पिछले राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग को लेकर भी चर्चा में रहे थे। अब इनके बीजेपी में जाने से यूपी की सियासत में एक बार फिर दल-बदल और राजनीतिक समीकरणों को लेकर हलचल तेज हो गई है।

ये भी पढें

यूएन में भारत का पाकिस्तान पर तंज, बोला- ‘खोखली जीत’ मुबारक

गौरीगंज में होगा बड़ा कार्यक्रम

तीनों विधायकों की बीजेपी में जॉइनिंग के लिए अमेठी के गौरीगंज में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात सामने आई है। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है। इस मेगा जॉइनिंग को बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है।

राकेश प्रताप सिंह की राजनीतिक ताकत

राकेश प्रताप सिंह अमेठी की गौरीगंज सदर विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार विधायक हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने बीजेपी के चंद्र प्रकाश मिश्रा को 6,963 वोटों के अंतर से हराया था। राकेश प्रताप सिंह को 79,040 वोट मिले थे, जबकि चंद्र प्रकाश मिश्रा को 72,077 वोट हासिल हुए थे।

ये भी पढें

SIR के समर्थन में 42 पूर्व जजों ने लिखा खुला खत

विनोद चतुर्वेदी भी मजबूत पकड़ वाले नेता

विनोद चतुर्वेदी जालौन जिले की कालपी विधानसभा सीट से लगातार दो बार विधायक रह चुके हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने करीबी मुकाबले में निषाद पार्टी के छोटे सिंह को 2,816 वोटों से हराया था। उस चुनाव में निषाद पार्टी का गठबंधन बीजेपी के साथ था। विनोद चतुर्वेदी को 69,782 वोट मिले थे, जबकि छोटे सिंह को 66,966 वोट हासिल हुए थे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

SIR के समर्थन में 42 पूर्व जजों ने लिखा खुला खत

UPI पर शुल्क कटौती को लेकर नौतनवां में व्यापारियों ने जताया विरोध

पितृदोष और ग्रह बाधा निवारण के लिए जपिए यह मंत्र

 

 

 

Spread the love

One thought on “तीन बागी विधायकों से बढ़ी अखिलेश की टेंशन, 14 को जाएंगे भाजपा में”

Comments are closed.

Politics Uttar Pradesh

NDA मतलब नौकरी देंगे अलायंस, पहले था प्रदेश डुबाओ अलायंस: मुख्यमंत्री योगी

लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी ने कुशल खिलाड़ी कोटे से चयनित 470 खिलाड़ियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, 43 उपनिरीक्षक और 427 आरक्षी बने प्रमोशन कोई टाल नहीं सकता, जो टालेगा उसे ही टाल देंगे: मुख्यमंत्री योगी युवा शराब और सपा से सावधान रहें, दोनों ने प्रदेश को बर्बाद किया: मुख्यमंत्री योगी समाजवादी पार्टी ने 10 […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

महराजगंज में सपा का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को महराजगंज जिला मुख्यालय पर ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने की, जबकि इसका संयोजन सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने किया। सपा कार्यालय से शुरू […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

नवागत खंड शिक्षाधिकारी कमलेश कुमार मिश्र का शिक्षक संघ ने किया भव्य स्वागत

Barabanki: विकासखंड सिद्धौर में नवागत खंड शिक्षाधिकारी श्री कमलेश कुमार मिश्र जी के आगमन पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक सिद्धौर द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री जंग बहादुर वर्मा जी ने किया। समारोह में विकासखंड सिद्धौर के विभिन्न विद्यालयों से सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उपस्थित […]

Spread the love
Read More