यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IPS अफसरों का ट्रांसफर

Lucknow

Lucknow: उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से 20 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। तबादला सूची में कई जिलों के पुलिस कप्तानों को बदला गया है, जबकि वरिष्ठ IPS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल का असर बस्ती, जौनपुर, बलिया, गाजीपुर, बाराबंकी, मऊ, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़, जालौन और आजमगढ़ समेत कई जिलों में देखने को मिला है।

वरिष्ठ अधिकारियों की बात करें तो ए. सतीश गणेश, IPS-1996 को अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, यूपी लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं भगवान एस. श्रीवास्तव, IPS-1998 को अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं के साथ अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Untitled 2 copy
 ए. सतीश गणेश

कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले

तबादले के तहत बस्ती के पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह को अब जौनपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं जौनपुर के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को पुलिस अधीक्षक, PAC मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है।

WhatsApp Image 2026 10 07 at 2.06.39 PM
भगवान एस. श्रीवास्तव

बलिया के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह को बस्ती का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। गाजीपुर के SP ईराज राजा को बलिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जालौन के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह को गाजीपुर का SP बनाया गया है।

WhatsApp Image 2026 10 07 at 1.43.44 PM

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ भेजा गया है, जबकि लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त रहीं रवीना त्यागी को बाराबंकी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

WhatsApp Image 2026 10 07 at 2.07.25 PM
यशवीर सिंह

मऊ के SP कमलेश बहादुर को पुलिस अधीक्षक, लोक शिकायत, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, यूपी लखनऊ भेजा गया है। उनकी जगह 04वीं वाहिनी PAC, प्रयागराज के सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्रा को मऊ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

मुजफ्फरनगर, बागपत और हापुड़ में भी बदलाव

मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार को 04वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज का सेनानायक बनाया गया है। वहीं बागपत के एसपी सूरज कुमार राय को मुजफ्फरनगर का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

WhatsApp Image 2026 10 07 at 2.08.54 PM
कुंवर अनुपम सिंह

हापुड़ के SP कुंवर ज्ञानंजय सिंह को पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज भेजा गया है। आजमगढ़ में भी बदलाव हुआ है। बरेली नगर के एसपी मानुष पारिक को आजमगढ़ नगर का SP बनाया गया है, जबकि आजमगढ़ ग्रामीण के SP चिराग जैन को बरेली नगर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा पूर्णेन्दु सिंह को बागपत का पुलिस अधीक्षक, मधुवन कुमार सिंह को हापुड़ का V और सुरेश चन्द्र रावत को जालौन का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। आलोक राज नारायण को हरदोई से अपर पुलिस अधीक्षक मथुरा की जिम्मेदारी दी गई है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

25 साल का सफर पूरा, नरेंद्र मोदी ने श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना

चिनहट: पोस्टमार्टम के बाद घरवालों ने अपने समर्थकों के साथ एल्डिको तिराहे पर सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

गलियों में उगते हैं अपराध के बीज, दिल्ली पुलिस की छापेमारी से जानकीपुरम पुलिस की खुली पोल

 

 

Spread the love

Balrampur
homeslider Weather

बलरामपुर में दिन में ही रात जैसा नजारा, तेज आंधी के बाद झमाझम बारिश

Balrampur: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर अचानक करवट ली है। बुधवार दोपहर बलरामपुर जिले में देखते ही देखते आसमान पर घने बादल छा गए और दिन के समय ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया। इसके बाद तेज हवाओं और बिजली की कड़कड़ाहट के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। अचानक बदले मौसम […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Health homeslider

न पिएं इतनी गर्म चाय, हो सकता है फूड पाइप कैंसर

New Delhi: चाय और कॉफी पीना कई लोगों की रोजमर्रा की आदत का हिस्सा है। खासकर गर्म चाय को लोग ताजगी और सुकून से जोड़कर देखते हैं। लेकिन अगर चाय इतनी गर्म हो कि मुंह या गले में जलन महसूस होने लगे, तो इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। बहुत अधिक तापमान वाले गर्म पेय […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Politics Uttar Pradesh

राज्यसभा चुनाव के बाद यूपी में गरमाई सियासत, योगी ने 80-20 का किया जिक्र

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर ‘80-20’ का मुद्दा चर्चा में आ गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्यसभा का मौजूदा घटनाक्रम आगामी विधानसभा चुनाव की तस्वीर का संकेत दे रहा है। लखनऊ में आयोजित […]

Spread the love
Read More