राज्यसभा चुनाव के बाद यूपी में गरमाई सियासत, योगी ने 80-20 का किया जिक्र

Lucknow

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर ‘80-20’ का मुद्दा चर्चा में आ गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्यसभा का मौजूदा घटनाक्रम आगामी विधानसभा चुनाव की तस्वीर का संकेत दे रहा है।

लखनऊ में आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा-विकसित भारत संकल्प सभा’ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्यसभा चुनाव ने विधानसभा चुनाव के परिणाम का संकेत दे दिया है। उन्होंने अपने संबोधन में ‘80 और 20’ के राजनीतिक समीकरण का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह राज्यसभा में स्थिति बनी है, उसी तरह विधानसभा चुनाव में भी परिणाम सामने आएगा।

ये भी पढें

25 साल का सफर पूरा, नरेंद्र मोदी ने श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना

राज्यसभा चुनाव में नहीं हुआ मुकाबला

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया चल रही है। भारतीय जनता पार्टी ने आठ उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं, जबकि समाजवादी पार्टी ने दो उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल किए हैं। सपा की ओर से तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारे जाने के बाद सभी 10 उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है।

इससे पहले राज्यसभा की 10वीं सीट को लेकर मुकाबले की संभावना बनी हुई थी। सपा के तीसरे उम्मीदवार को मैदान में उतारने की चर्चा थी, लेकिन पार्टी ने अंतिम समय में अपना फैसला बदल दिया। अखिलेश यादव ने भी संकेत दिया कि अब पार्टी का फोकस राज्यसभा की तीन सीटों के बजाय उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर है।

ये भी पढें

RBI ने रेपो दर 0.25 प्रतिशत बढ़ाया, महंगा हो सकता है कर्ज

क्रॉस वोटिंग की आशंका के बीच सपा ने बदला फैसला

राजनीतिक घटनाक्रम के बीच सपा के तीसरे उम्मीदवार को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। रिपोर्टों के अनुसार, तीसरा प्रत्याशी उतारने की स्थिति में सपा को अतिरिक्त विधायकों के समर्थन की जरूरत पड़ती और क्रॉस वोटिंग की आशंका भी बनी रहती। ऐसे में पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में सीधी टक्कर से पीछे हटने का फैसला किया।

अब राज्यसभा चुनाव का यह घटनाक्रम यूपी की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। बीजेपी और सपा दोनों ही आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति मजबूत करने में जुटी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ताजा बयान के बाद ‘80-20’ का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

Flipkart Sale में Pixel 10a की कीमत ने चौंकाया, 40 हजार से कम में मिल रहा फोन

RBI ने रेपो दर 0.25 प्रतिशत बढ़ाया, महंगा हो सकता है कर्ज

अखिलेश ने राज्यसभा में तीसरा प्रत्याशी क्यों नहीं उतारा? 2027 पर नजर

 

2 thoughts on “राज्यसभा चुनाव के बाद यूपी में गरमाई सियासत, योगी ने 80-20 का किया जिक्र”

Comments are closed.

Varanasi
homeslider Uttar Pradesh

देव दीपावली पर 3D शो से जगमगाएगी काशी

 चेत सिंह घाट पर होगा 25 मिनट का भव्य काशी-कथा शो लेजर शो से जीवंत होगा काशी का गौरवशाली इतिहास आधुनिक तकनीक से दिखेगी काशी की आध्यात्मिक विरासत Varanasi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार काशी की सनातन परंपरा और धार्मिक विरासत को आधुनिक तकनीक के माध्यम से वैश्विक पहचान दिलाने की तैयारी […]

Read More
Lucknow
Politics

यूपी वक्फ बोर्ड सुधार: पारदर्शिता की पहल या सियासी बिसात?

Lucknow: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा वक्फ बोर्ड के कामकाज को विश्वसनीय बनाने के लिए कुछ कड़े कदम उठाए गए हैं, जिसको लेकर समाजवादी पार्टी और मुस्लिम मौलानाओं ने हो-हल्ला मचाना शुरू कर दिया है। जबकि ‘उत्तर प्रदेश एकीकृत वक्फ प्रबंधन, सशक्तीकरण, दक्षता और विकास नियमावली-2026’ को मंजूरी देना केवल एक प्रशासनिक निर्णय […]

Read More
UP Election 2027
Politics

403 महिला विस्तारकों के सहारे बीजेपी का 2027 चुनावी दांव

अजय कुमार UP Election 2027: 2027 की सत्ता की लड़ाई में भाजपा ने आधी आबादी पर अपना दांव लगा दिया है। सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में आठ राज्यों से आईं 403 महिला विस्तारकों की तैनाती बताती है कि पार्टी महिला मतदाताओं को सत्ता की चाबी मान रही है। लखनऊ के विश्वैश्वरैया सभागार में 20 नवंबर को […]

Read More