RBI ने रेपो दर 0.25 प्रतिशत बढ़ाया, महंगा हो सकता है कर्ज

Untitled 2 copy

Mumbai: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बढ़ती मुद्रास्फीति और वैश्विक अनिश्चितताओं के मद्देनजर बुधवार को अल्पावधि कर्ज की अपनी नीतिगत दर रेपो रेट में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि कर दी। इससे होम लोन, व्यक्तिगत ऋण और उद्योगों के लिए पूंजी की लागत बढ़ने की आशंका है।

ये भी पढें

अखिलेश ने राज्यसभा में तीसरा प्रत्याशी क्यों नहीं उतारा? 2027 पर नजर

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की आज समाप्त तीन दिवसीय बैठक के बाद RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि समिति ने सर्वसम्मति से रेपो दर 5.25 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.50 प्रतिशत करने का निर्णय किया है। रेपो दर वह दर है जिस पर केंद्रीय बैंक वाणिज्यिक बैंकों को अल्पकालिक पूंजी उपलब्ध कराता है। साथ ही केंद्रीय बैंक ने अपना रुख भी बदल दिया है और अब वह भविष्य में रेपो दर में और बढ़ोतरी के लिए तैयार है।

 

Untitled 1 copy
संजय मल्होत्रा

मल्होत्रा ने कहा कि निकट भविष्य में रेपो दर में कटौती की उम्मीद नहीं है। इसमें या तो वृद्धि होगी या इसे स्थिर रखा जाएगा। चालू वित्त वर्ष में MPC की यह चौथी और कैलेंडर वर्ष में पांचवीं द्विमासिक बैठक थी जिसमें नीतिगत दरों की नियमित समीक्षा की जाती है। इस साल नीतिगत दरों में पहली बार बदलाव किया गया है।

ये भी पढें

Flipkart Sale में Pixel 10a की कीमत ने चौंकाया, 40 हजार से कम में मिल रहा फोन

पिछले साल MPC ने चार बार में रेपो दर में कुल 1.25 प्रतिशत की कटौती की थी जिससे आम लोगों को अपना घर और वाहन खरीदने में काफी राहत मिली थी। आखिरी कटौती दिसंबर में (0.25 प्रतिशत) की गई थी। फरवरी 2023 के बाद पहली बार रेपो दर बढ़ाई गई है। कोविड काल में मई 2022 से फरवरी 2023 के बीच छह बार में इसमें कुल 2.5 प्रतिशत (250 आधार अंकों) की वृद्धि की गई थी।

(वार्ता)

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

अखिलेश ने राज्यसभा में तीसरा प्रत्याशी क्यों नहीं उतारा? 2027 पर नजर

चिनहट: पोस्टमार्टम के बाद घरवालों ने अपने समर्थकों के साथ एल्डिको तिराहे पर सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

गलियों में उगते हैं अपराध के बीज, दिल्ली पुलिस की छापेमारी से जानकीपुरम पुलिस की खुली पोल

 

 

 

Spread the love

2 thoughts on “RBI ने रेपो दर 0.25 प्रतिशत बढ़ाया, महंगा हो सकता है कर्ज”

Comments are closed.

Lucknow
homeslider Politics Uttar Pradesh

राज्यसभा चुनाव के बाद यूपी में गरमाई सियासत, योगी ने 80-20 का किया जिक्र

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर ‘80-20’ का मुद्दा चर्चा में आ गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्यसभा का मौजूदा घटनाक्रम आगामी विधानसभा चुनाव की तस्वीर का संकेत दे रहा है। लखनऊ में आयोजित […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

25 साल का सफर पूरा, नरेंद्र मोदी ने श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सरकार के प्रमुख के रूप में अपने 25 वर्ष पूरे किए। इस अवसर पर उन्होंने राजधानी दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और देशवासियों की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य तथा देश की निरंतर प्रगति की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी ने […]

Spread the love
Read More
Business homeslider Uttar Pradesh

Flipkart Sale में Pixel 10a की कीमत ने चौंकाया, 40 हजार से कम में मिल रहा फोन

Flipkart Sale में Pixel 10a की कीमत ने चौंकाया, 40 हजार से कम में मिल रहा Google का फोन New Delhi : अगर आप Google Pixel सीरीज का स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो Flipkart की आगामी Big Billion Days Sale आपके लिए खास हो सकती है। इस सेल में Google Pixel 10a […]

Spread the love
Read More