RBSE 10वीं परीक्षा साल में दो बार, तीन विषयों में नंबर सुधारने का मौका

RBSE Class 10 Exam: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10वीं की परीक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। सत्र 2026-27 से 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी। बोर्ड के इस फैसले का उद्देश्य छात्रों को अंक सुधारने और असफल होने की स्थिति में उसी शैक्षणिक सत्र में दोबारा परीक्षा देकर अपना साल बचाने का मौका देना है। बोर्ड की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अब पहले की तरह अलग से सप्लीमेंट्री परीक्षा नहीं होगी। उसकी जगह मई-जून में दूसरी परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में छात्रों को अधिकतम तीन विषयों में अंक सुधारने का अवसर मिलेगा।

फरवरी-मार्च में होगी मुख्य परीक्षा

नई व्यवस्था के तहत पहली यानी मुख्य परीक्षा फरवरी-मार्च में आयोजित होगी। इसमें राजस्थान बोर्ड से पंजीकृत सभी नियमित और निजी विद्यार्थियों का शामिल होना अनिवार्य होगा। मुख्य परीक्षा पूरे 100 प्रतिशत पाठ्यक्रम के आधार पर होगी। मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होने वाले छात्र दूसरी परीक्षा में शामिल होकर अपने नंबर सुधार सकेंगे।

मई-जून में दूसरा मौका

दूसरी परीक्षा मई-जून में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा वैकल्पिक होगी और इसमें वही छात्र शामिल होंगे जो अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं या मुख्य परीक्षा में निर्धारित नियमों के तहत असफल हुए हैं।

ये भी पढें

अपना दल (एस) ने तेज किया संगठन विस्तार, पदाधिकारियों को सौंपी जिला कमान

अंक सुधार के लिए छात्र हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, व्यावसायिक शिक्षा और संस्कृत/तीसरी भाषा में से अधिकतम तीन विषयों की परीक्षा दे सकेंगे। हालांकि दूसरी परीक्षा में विषय बदलने की अनुमति नहीं होगी।

सप्लीमेंट्री परीक्षा की व्यवस्था खत्म

राजस्थान बोर्ड ने सत्र 2026-27 से सप्लीमेंट्री परीक्षा की पुरानी व्यवस्था समाप्त कर दी है। अब सप्लीमेंट्री की जगह मई-जून में होने वाली दूसरी परीक्षा ही छात्रों के लिए दूसरा अवसर होगी।

दो परीक्षाओं में बेहतर अंक होंगे मान्य

नई व्यवस्था में छात्रों के लिए ‘बेस्ट ऑफ टू’ का नियम लागू होगा। यानी अगर किसी छात्र ने पहली परीक्षा के बाद दूसरी परीक्षा देकर अंक सुधारने की कोशिश की और दोनों परीक्षाओं में अलग-अलग अंक मिले, तो जिस परीक्षा में अधिक अंक होंगे, उन्हें अंतिम मार्कशीट में शामिल किया जाएगा। इससे छात्रों को परीक्षा परिणाम बेहतर करने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा और पहली परीक्षा में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने का दबाव भी कम होगा।

दो विषयों में फेल छात्रों को भी मिलेगा मौका

अगर कोई छात्र मुख्य परीक्षा में अंग्रेजी समेत कुल दो विषयों में 33 प्रतिशत से कम अंक हासिल करता है, तो उसे सीधे फेल नहीं माना जाएगा। ऐसे छात्रों को मई-जून में होने वाली दूसरी परीक्षा में शामिल होकर उसी सत्र में पास होने का मौका मिलेगा।

हालांकि, तीन या उससे अधिक विषयों में फेल या अनुपस्थित रहने वाले छात्रों को दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे विद्यार्थियों को अगले शैक्षणिक वर्ष में सभी विषयों की परीक्षा दोबारा देनी होगी।

छात्रों के लिए राहत भरा फैसला

RBSE की नई परीक्षा व्यवस्था से छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार करने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा। खासतौर पर वे विद्यार्थी जो एक-दो विषयों में अपेक्षित अंक हासिल नहीं कर पाते हैं, वे उसी साल दोबारा परीक्षा देकर अपना परिणाम बेहतर कर सकेंगे। इससे छात्रों का एक साल बचने के साथ परीक्षा का तनाव कम करने में भी मदद मिल सकती है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने मचाया धमाल, टॉम क्रूज-ब्रैड पिट पीछे

MLC पद हेतु आज गोरखपुर में कुल 12 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

अपना दल (एस) ने तेज किया संगठन विस्तार, पदाधिकारियों को सौंपी जिला कमान

ज्ञानेश की गिरफ़्तारी चुनावी प्रक्रिया में विश्वास बहाली के लिए ज़रूरी- शाहनवाज़ आलम

रूस में प्लेग का शक! कर्मचारी की मौत के बाद 200 लोग क्वारंटीन

 

 

Spread the love

New Delhi
Education homeslider Technology

कमाल! कक्षा सात का छात्र हवा से बना रहा पानी

New Delhi: पानी की बढ़ती कमी पूरी दुनिया के सामने एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। ऐसे समय में अमेरिका के एक सातवीं कक्षा के छात्र ने इस समस्या से निपटने की दिशा में एक दिलचस्प प्रयोग किया है। सैन जोस स्थित बेसिस इंडिपेंडेंट सिलिकॉन वैली के छात्र अंकित बुरकी ने ऐसी मशीन तैयार […]

Spread the love
Read More
Jhansi
homeslider Madhya Pradesh Rajasthan Uttar Pradesh

त्योहारों पर यात्रियों को राहत: खजुराहो-उदयपुर सिटी के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

Jhansi: त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने खजुराहो और उदयपुर सिटी के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04141/04142 खजुराहो-उदयपुर सिटी-खजुराहो का संचालन निर्धारित अवधि में कुल 13 फेरे किया जाएगा। इससे खजुराहो, झांसी, ग्वालियर, आगरा सहित राजस्थान के कई शहरों के यात्रियों […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

किताबों में ‘उड़ती स्त्री’ और ‘…. परम्पराओं में कमल’

Lucknow: गांधी जयंती की छुट्टी के दिन बलरामपुर गार्डन अशोक मार्ग में आज पुस्तक मेले में सुबह से ही युवाओं का उमड़ना शुरू हो गया था। वंदे मातरम् की थीम को समर्पित मेले में नयी किताबें खूब हैं। प्रभात के स्टाल पर नयी किताबों में कानून व्यवस्था पर चर्चित पुलिस अधिकारी प्रकाश सिंह की संघर्ष, […]

Spread the love
Read More