
Bhopal: अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में संगठन विस्तार की तैयारियां तेज कर दी हैं। दल के संगठन प्रमुख और यूपी कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के निर्देशन पर राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल के मार्गदर्शन में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिलों का संगठन संयोजक बनाया गया है।
आर. बी. सिंह पटेल को पन्ना, टीकमगढ़, ग्वालियर, गुना एवं विशेष भ्रमण के लिए बीना, राष्ट्रीय सचिव कालका सिंह निरंजन को छतरपुर एवं निवाड़ी, राष्ट्रीय सचिव सूर्यभान सिंह को सतना, वरिष्ठ नेता एवं राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम को महू (डॉ. भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली) एवं धार, प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह बिसेन को रीवा, जबलपुर एवं बालाघाट तथा राष्ट्रीय महासचिव युवा मंच डॉ अखिलेश पटेल को दतिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पार्टी की ओर से यह जिम्मेदारी संगठन को बूथ एवं जिला स्तर तक मजबूत करने, स्थानीय कार्यकर्ताओं से संवाद बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए संगठनात्मक तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से दी गई है। आर बी सिंह पटेल ने बताया कि “पार्टी नेतृत्व ने सभी संगठन संयोजकों से अपने-अपने निर्धारित जिलों का नियमित भ्रमण कर जिला अध्यक्षों एवं स्थानीय पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने और जिला कमेटियों के गठन में सहयोग करने की अपेक्षा की है।”
इन पदाधिकारियों को भी मिली जिलों की जिम्मेदारी
संगठन विस्तार के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह को रायसेन एवं विदिशा; प्रदेश उपाध्यक्ष अमृतलाल पटेल को सिंगरौली, सीधी एवं शहडोल की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश गवांडे को अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी एवं मंदसौर तथा विशेष भ्रमण के लिए नीमच, जबकि प्रदेश महासचिव एस. आर. नागले को हरदा एवं नर्मदापुरम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश महासचिव सीता शरण सिंह को मऊगंज एवं डिंडोरी, प्रदेश महासचिव सुखेंद्र सिंह को मैहर एवं कटनी, प्रदेश सचिव राजेश कुमार पाल को उमरिया एवं अनूपपुर, प्रदेश सचिव विजय पटेल को नरसिंहपुर एवं सिवनी तथा प्रदेश सचिव रौशन पटेल को अशोक नगर एवं सागर का दायित्व दिया गया है।
ये भी पढें
वैश्विक एजेंडा तय करने में उभरती, मध्यम शक्तियों की अहम भूमिका
इसके अलावा प्रदेश सचिव मनभरन कोल को छिंदवाड़ा, प्रदेश सचिव बृजभान सिंह को भोपाल ग्रामीण, प्रदेश सचिव नारेन्द्र सिंह को राजगढ़, प्रदेश सचिव भूपेन्द्र पटेल को दतिया, प्रदेश सचिव विजय सिंह एवं राजेश्वर मिश्रा को भोपाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहित गुप्ता को भोपाल तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरीश तलरेजा को श्योपुर एवं मुरैना की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बाबूराम शेषकर को भोपाल ग्रामीण, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र नाहर को आगर-मालवा एवं शाजापुर, प्रदेश उपाध्यक्ष विधि मंच एड. राघव पटेल को इंदौर, प्रदेश महासचिव (किसान मंच) हरप्रसाद पटेल को दमोह तथा प्रदेश महासचिव (शिक्षक मंच) श्री डी.पी. पटेल को इंदौर का दायित्व सौंपा गया है।
अक्टूबर में तैयार होगा जिलावार भ्रमण कार्यक्रम
पार्टी नेतृत्व की ओर से सभी सम्मानित पदाधिकारियों से कहा गया है कि वे अक्टूबर माह का अपना भ्रमण कार्यक्रम एवं शेड्यूल निर्धारित कर संबंधित जिलों का दौरा करें। भ्रमण के दौरान जिला अध्यक्षों के साथ तालमेल स्थापित करते हुए जिला इकाई एवं विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया में सहयोग करने तथा जहां जिला अध्यक्ष नियुक्त नहीं हुए हैं, वहां संभावित नाम प्रदेश नेतृत्व के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी का उद्देश्य इन संगठनात्मक दौरों के माध्यम से कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित करना, जिला स्तर पर संगठन की कमियों को दूर करना और आगामी समय में अपना दल (एस) के संगठन को मध्य प्रदेश में और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाना है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
अपना दल (S) ने प्रदेश पदाधिकारियों को सौंपी जिलों की जिम्मेदारी
मध्य प्रदेश में अंग प्रत्यारोपण केंद्रों की कमी पर सवाल
आहान पांडे बने अजियो का नया चेहरा, फेस्टिव सेल का ऐलान
चिनहट: करीब साल के युवक का मिला शव, शिनाख्त नहीं हो सकी
राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की बड़ी बैठक, लखनऊ पहुंचेंगे बीएल संतोष


One thought on “अपना दल (एस) ने तेज किया संगठन विस्तार, पदाधिकारियों को सौंपी जिला कमान”
Comments are closed.