
Drishyam 3: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3: द कन्क्लूजन की रिलीज के बीच बिहार के मुजफ्फरपुर से सिनेमा हॉल में हंगामे का मामला सामने आया है। शहर के मोतीझील इलाके में स्थित एक सिनेमा हॉल में फिल्म देखने पहुंचे दर्शक इंटरवल के बाद लंबे समय तक फिल्म दोबारा शुरू नहीं होने से नाराज हो गए। आरोप है कि इस दौरान करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक विज्ञापन चलते रहे, जिसके बाद कुछ दर्शकों का गुस्सा फूट पड़ा। देखते ही देखते मामला हंगामे और तोड़फोड़ तक पहुंच गया। घटना के बाद सिनेमा हॉल प्रबंधन को पुलिस बुलानी पड़ी। कर्मचारियों ने हंगामा कर रहे पांच युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।
इंटरवल के बाद लंबे समय तक चलते रहे विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को फिल्म की रिलीज के बाद बड़ी संख्या में दर्शक इसे देखने के लिए सिनेमा हॉल पहुंचे थे। शो के दौरान इंटरवल हुआ। दर्शकों को उम्मीद थी कि ब्रेक के बाद फिल्म जल्द शुरू हो जाएगी, लेकिन आरोप है कि फिल्म शुरू करने के बजाय लंबे समय तक विज्ञापन दिखाए जाते रहे।
ये भी पढें
गोरखपुर में सपा की बैठक में हंगामा, कुर्सी को लेकर पूर्व जिलाध्यक्ष से विवाद
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने कथित तौर पर बताया कि इंटरवल के बाद काफी देर तक फिल्म शुरू नहीं हुई। लगातार विज्ञापन चलने और शो में देरी से दर्शकों का धैर्य जवाब देने लगा। कुछ लोग हॉल से बाहर जाने लगे और इसी दौरान विवाद की स्थिति पैदा हो गई।
गेट पर गार्ड से भी हुई बहस
दर्शकों के बाहर निकलने के दौरान मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड के साथ भी बहस होने की बात सामने आई है। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद कुछ युवकों ने सिनेमा परिसर में रखी कुर्सियों को नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा सोफे को भी क्षतिग्रस्त किए जाने की बात कही गई है। हॉल कर्मचारियों ने स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की और पांच युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर सभी को उसके हवाले कर दिया गया। पकड़े गए युवक अखाड़ा घाट इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
ये भी पढें
पुलिस ने शुरू की जांच
नगर थानेदार जय प्रकाश सिंह के मुताबिक, पांच युवकों को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने में रखा है। हॉल प्रबंधन की ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
रिलीज के साथ चर्चा में आई फिल्म
दृश्यम 3: द कन्क्लूजन को दो अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। फिल्म में अजय देवगन और तब्बू के साथ श्रिया सरन, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। यह ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है और इसे इस सीरीज का अंतिम भाग बताया गया है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच रिलीज से पहले ही काफी चर्चा थी। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
गोरखपुर में सपा की बैठक में हंगामा, कुर्सी को लेकर पूर्व जिलाध्यक्ष से विवाद
UP Transfer News: योगी सरकार ने किए 38 IAS-PCS अफसरों के तबादले
Rohit Sharma Record: ओपनर के तौर पर 10 हजार रन, रोहित ने सचिन को छोड़ा पीछे


One thought on “दृश्यम 3 के शो में बवाल, फिल्म शुरू होने में देरी पर भड़के दर्शक”
Comments are closed.