
Lucknow: कालीचरण PG कॉलेज, लखनऊ में दो अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। इस दौरान उनके जीवन, विचारों और आदर्शों को याद करते हुए विद्यार्थियों को सादगी, अहिंसा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर वीके मिश्रा ने महात्मा गांधी के जीवन से जुड़े लखनऊ के विभिन्न प्रसंगों का उल्लेख किया। उन्होंने गांधी जी के अहिंसा के सिद्धांत और उसके व्यापक प्रभाव पर चर्चा की। कार्यक्रम में हाल में एक विमान हादसे में यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छर के साहस का भी उल्लेख किया गया और इसे मानव जीवन की रक्षा के भाव से जोड़ा गया।

समारोह के दौरान ‘महात्मा गांधी की पर्यावरण दृष्टि’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। गांधी जी के प्रकृति प्रेम और पर्यावरण के प्रति उनके विचारों को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। प्रबंधक वीके मिश्रा ने प्राचार्य और प्राध्यापकों के साथ वाणिज्य विभाग के सामने पौधे लगाए।

महाविद्यालय की प्राध्यापिका प्रो. मीना कुमारी ने विद्यार्थियों से गांधी जी के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। प्रो. अर्चना मिश्रा ने गांधी जी के जीवन में सादगी और गरीबों के प्रति संवेदनशीलता का उल्लेख करते हुए उनके पहनावे से जुड़े संकल्प पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर प्रो. मनोज कुमार पाण्डेय, प्रो. कल्याणी द्विवेदी और डॉ. श्रुति मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्राचार्य प्रो. चन्द्रमोहन उपाध्याय ने गांधी जी के तपस्वी जीवन और दक्षिण अफ्रीका से लेकर भारत तक स्थापित उनके आश्रमों की चर्चा की। उन्होंने फिनिक्स आश्रम, टॉलस्टॉय फार्म, कोचरब आश्रम, साबरमती आश्रम और वर्धा स्थित सेवाग्राम आश्रम का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को सादगीपूर्ण जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
Review: ‘दुपहिया’ सीजन 2 में पेपर लीक और टावर का बवाल
गया पितृपक्ष मेले में बड़ा खुलासा, AI-CCTV से पकड़ा गया मोबाइल चोर गिरोह
1200 मीटर दौड़ में सूरज यादव ने मारी बाजी, शैलेश और राहुल रहे दूसरे-तीसरे स्थान पर

