
Saran: बिहार के सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। प्रभावित इलाकों में लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने और जरूरतमंदों को सुरक्षित निकालने के लिए NDRF और SDRF की कुल 19 टीमें तैनात की गई हैं। प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री के वितरण, बचाव अभियान और आवश्यक सेवाओं की लगातार निगरानी की जा रही है।
बाढ़ प्रभावित लोगों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने के लिए हेलिकॉप्टर के जरिए 3,000 से अधिक राशन पैकेट एयर ड्रॉप किए जा चुके हैं। इसके अलावा विभिन्न जिलों से करीब 40,000 राशन पैकेट सारण भेजे जा रहे हैं। प्रभावित परिवारों की जरूरत को देखते हुए 75,000 पॉलीथिन शीट भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
19 टीमें संभाल रहीं मोर्चा
सारण में पहले से NDRF की पांच और SDRF की तीन टीमें तैनात हैं। राहत एवं बचाव अभियान को और मजबूत करने के लिए बेतिया से NDRF की तीन, गोपालगंज से तीन, भागलपुर से दो और सुपौल से एक अतिरिक्त टीम सारण भेजी जा रही है।
ये भी पढें
महराजगंज में साइबर अपराध पर लगेगी लगाम, 13 स्थानों पर चलेगा जागरूकता अभियान
इसके अलावा मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर और पूर्वी चंपारण से SDRF की चार टीमें भी सारण पहुंच रही हैं। इस तरह जिले में NDRF की कुल 12 टीमें और SDRF की सात टीमें, यानी कुल 19 टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।
नए इलाकों में पानी पहुंचने पर बढ़ाई गई निगरानी
बाढ़ का पानी नए क्षेत्रों में प्रवेश करने के मद्देनजर प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्यों को और तेज किया है। स्थिति और आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त संसाधनों की तैनाती की जा रही है। प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री की उपलब्धता और वितरण की निगरानी भी लगातार की जा रही है।
आपात स्थिति में 1070 पर करें संपर्क
सारण के बाढ़ प्रभावित लोगों से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति में राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) के टोल-फ्री नंबर 1070 पर संपर्क करें। सारण जिला प्रशासन की वेबसाइट पर भी विभिन्न विभागों के नियंत्रण कक्ष और आपातकालीन संपर्क नंबर उपलब्ध कराए गए हैं।
प्रशासन का जोर इस समय प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने, जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने और बाढ़ की बदलती स्थिति के अनुसार बचाव संसाधनों को तत्काल उपलब्ध कराने पर है।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने जीता गोल्ड, भारत ने जीता 75वां पदक
‘कंतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1’ ने पूरा किया एक साल, होम्बले फिल्म्स ने मनाया जश्न
महराजगंज में साइबर अपराध पर लगेगी लगाम, 13 स्थानों पर चलेगा जागरूकता अभियान
CM विजय बने बस कंडक्टर, महिलाओं को फ्री सफर का तोहफा
गांधी जयंती पर नौतनवां में शान से लहराया 105 फीट ऊंचा तिरंगा

