गया पितृपक्ष मेले में बड़ा खुलासा, AI-CCTV से पकड़ा गया मोबाइल चोर गिरोह

gaya

gaya: गया में चल रहे पितृपक्ष मेले के दौरान श्रद्धालुओं के मोबाइल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने AI तकनीक और CCTV कैमरों की मदद से गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 44 मोबाइल फोन, 34 हजार रुपये नकद और अन्य सामान बरामद किया गया है।

गया में 25 सितंबर से पितृपक्ष मेला चल रहा है, जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पिंडदान और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए पहुंच रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, मेले के दौरान रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही हो रही है। इसी दौरान अस्थायी थाने में लगातार मोबाइल चोरी की शिकायतें मिलने लगी थीं।

बरामद मोबाइल, कैश के बारे में जानकारी देते एसएसपी सुशील कुमार।

500 से ज्यादा कैमरों से निगरानी

मामले की गंभीरता को देखते हुए गया पुलिस ने विशेष टीम गठित की। मेला क्षेत्र में सुरक्षा के लिए 500 से अधिक CCTV कैमरे लगाए गए हैं। इस बार पुलिस ने निगरानी के लिए AI तकनीक का भी इस्तेमाल किया। इसके जरिए संदिग्ध लोगों की पहचान करने के साथ उनकी लोकेशन, कपड़ों और आवाजाही के पैटर्न पर नजर रखी गई।

पुलिस की तकनीकी निगरानी के आधार पर सबसे पहले धनबाद निवासी पप्पू दत्ता को पकड़ा गया। उसके पास से चोरी के छह मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ और तकनीकी जांच के दौरान पुलिस को गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

ये भी पढें

एशियन गेम्स: सुजीत कलकल ने जीता गोल्ड, भारत ने जीता 75वां पदक

स्टेशन रोड के मकान से पकड़े गए सात आरोपी

पुलिस ने मिली जानकारी के आधार पर कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक मकान पर छापेमारी की। यहां से गिरोह के सात अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के आसनसोल के रहने वाले हैं।

जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य सुनियोजित तरीके से मोबाइल चोरी करते थे। दो से तीन लोग एक साथ रहते थे। एक सदस्य श्रद्धालु का मोबाइल चोरी करने के बाद उसे दूसरे सदस्य को सौंप देता था और फिर मोबाइल आगे पहुंचा दिया जाता था। इस तरीके का इस्तेमाल पुलिस की पकड़ से बचने के लिए किया जाता था।

Untitled 29 copy

मकान मालिक पर भी कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि जिस मकान से आरोपी पकड़े गए, वहां किरायेदारों का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया गया था। नियमों का पालन नहीं करने और आरोपियों को ठहराने के मामले में मकान मालिक के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

असली मालिकों तक पहुंचाए जाएंगे चोरी हुए मोबाइल

पुलिस के पास बरामद मोबाइल फोन के आईएमईआई नंबर और अन्य जरूरी विवरण उपलब्ध हैं। जो श्रद्धालु अभी गया में मौजूद हैं, उन्हें बुलाकर मोबाइल सौंपे जाएंगे।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

गांधी जयंती पर 341 गांवों में होगा जलार्पण

‘कंतारा: ए लीजेंड चैप्टर 1’ ने पूरा किया एक साल, होम्बले फिल्म्स ने मनाया जश्न

पुत्र की आयु, बल और यश के लिए मां का का तप पर्व जीउतिया

 

 

 

Spread the love

One thought on “गया पितृपक्ष मेले में बड़ा खुलासा, AI-CCTV से पकड़ा गया मोबाइल चोर गिरोह”

Comments are closed.

Crime News Uttar Pradesh

बलरामपुर में नवजात को खेत में फेंका, मां-नानी गिरफ्तार

Balrampur:  उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में नवजात बच्ची को धान के खेत में छोड़ने के मामले में पुलिस ने उसकी मां और नानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने लोकलाज के डर से बच्ची को खेत में छोड़ने की बात स्वीकार की है। मामले में शामिल बताए जा रहे […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज में साइबर अपराध पर लगेगी लगाम, 13 स्थानों पर चलेगा जागरूकता अभियान

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: डिजिटल लेन-देन और इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराध की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड, OTP ठगी और ऑनलाइन निवेश के नाम पर होने वाली जालसाजी से लोगों को बचाने के लिए महराजगंज पुलिस ने व्यापक साइबर जागरूकता अभियान शुरू किया […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

सांप ने डंसा, गलत इंजेक्शन से बिगड़ी चार साल के बच्चे की हालत

Sambhal: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि सांप के डंसने के बाद चार साल के बच्चे को एंटी वेनम की जगह एंटी रेबीज इंजेक्शन लगा दिया गया और दो गोलियां देकर घर भेज दिया गया। घर पहुंचने के बाद बच्चे की हालत […]

Spread the love
Read More