बलरामपुर गार्डन में 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला शुरू

पुस्तकें मन एकाग्र करती हैं जोड़ती हैं परम्पराओं से : ब्रजेश पाठक ईशा मीशा की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Lucknow : ‘पुस्तकें मन एकाग्र करती हैं। अपने इतिहास और परंपराओं से जोड़ती हैं, जबकि मोबाइल फोन में सब कुछ अच्छा नहीं।’ यह बातें उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेले का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किए। बलरामपुर गार्डन, अशोक मार्ग में गुरुवार से 11 दिवसीय बुक फेयर शुरू हो गया। इस अवसर पर ईशा- मीशा रतन की कथक प्रस्तुति हुई।

वंदे मातरम् के डेढ़ सौ वर्षों की थीम को समर्पित मेले का भ्रमण करने के उपरांत उपमुख्यमंत्री ने युवाओं का पुस्तक मेले में आने का आह्वान करते हुए कहा कि एक अच्छा लेखक होने के लिए अच्छा पढ़ने वाला होना भी ज़रूरी है। रामविलास शर्मा, निराला और टैगोर के रचना कर्म का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि लेखक समाज को दिशा दिखाता है।

इससे पहले संयोजक मनोज सिंह चंदेल और निदेशक आकर्ष चंदेल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन की निरंतरता और 23 सालों की उपलब्धियों की चर्चा की।
इसके उपरांत मंच पर रतन सिस्टर्स ईशा-मीशा रतन ने युगल नृत्य की शुरुआत राम वंदना- श्री राम चन्द्र कृपालु भजमन… से की। इसके उपरांत शुद्ध पक्ष का कथक और कसक मसक जैसी बारीकियों से भरे तराने का आगाज- गुंचा है गुल है सब्जा है… शेर से की। समापन में हाल ही में सुप्रसिद्ध गायक हरिहरन के गाए वंदे मातरम् के साथ की नृत्य प्रस्तुति की झलकियां दिखायीं।

पुस्तक मेले में 50 से अधिक प्रतिष्ठित प्रकाशकों व वितरकों के 120 से अधिक स्टॉल हैं।

मेले में हिंदी, अंग्रेज़ी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में साहित्य, शैक्षणिक पुस्तकें, बाल साहित्य और दुर्लभ पुस्तकों का संग्रह उपलब्ध है।
मेले में दिल्ली से प्रभात प्रकाशन, राजपाल एंड संस, वाणी प्रकाशन, भारतीय ज्ञानपीठ, अन्बाउंड स्क्रिप्ट, सस्ता साहित्य मंडल, सम्यक प्रकाशन, सामयिक प्रकाशन, वेलायत पब्लिकेशन्स, ग्रीन पाम, फ्लाईड्रीम्स, ईएचएफ लर्निंग, ऋषभ बुक्स, नय्यर बुक, भारतीय कला प्रकाशन, स्टूडेंट बुक सेंटर, यशिका एंटरप्राइजेज, आर्यन बुक, रितेश बुक, बेस्ट बुक, पदम बुक, ज्योति बुक्स व शिवांगी बुक इंटरनेशनल, त्रिदेव बुक्स, परिमल पब्लिकेशन, वर्धमान बुक्स, ऋषि पब्लिकेशन के साथ नोएडा से मंजुल पब्लिशिंग, सेतु प्रकाशन, रेख्ता पब्लिकेशन्स और गाजियाबाद से न्यू बुक और वर्मा बुक, लोकभारती प्रकाशन प्रयागराज; उपकार, प्रतियोगिता दर्पण, उससाहित्य सरोवर व निखिल पब्लिशर्स आगरा; दिनकर पुस्तकालय भागलपुर; ऑथर्स अड्डा; गिडियंस इंटरनेशनल; लिंक लिमिटेड और पैराडाइज बुक कंपनी रायपुर के स्टाल हैं। साथ ही उ.प्र.हिन्दी संस्थान, उ.प्र.उर्दू अकादमी, रामकृष्ण मठ, ज्ञानार्ची बुक्स, नवपल्लव बुक्स, बोधरस प्रकाशन, आर्य प्रतिनिधि सभा, द इंटेलेक्चुअल्स, उ.प्र.साहित्य सभा, हिन्दी वांग्मय निधि, सत्य मार्ग प्रकाशन,

गायत्री ज्ञान मंदिर, हेल्थ केयर सिस्टम्स व देवेंद्र बुक के स्टाल भी सजे हैं।

कल से मंच पर साहित्यक आयोजनों का सिलसिला भी शुरू हो जायेगा। इस मेले में खरीदी गई हर पुस्तक पर कम से कम 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
पुस्तक मेले के सहयोगी संस्थान यूपी मेट्रो, रेडियोसिटी, ओरिजिंस, किरण फाउंडेशन, ज्वाइन हैंड्स फाउंडेशन, लोकआंगन, विश्वम् फाउंडेशन्स, विजय स्टूडियो, गोल्डेन ग्रास और कविता किस्से कहानियां हैं।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

एक्शन मोड में सोनौली के नवागत थानाध्यक्ष

सैरपुर: राइड बुक कर आटो चालकों को सुनसान स्थानों पर लेजाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का राजफाश

मड़ियांव: संदिग्ध हालात में KGMU कर्मी लापता, अपहरण किए जाने की आंशका

बाढ़ हटते ही सोहगीबरवा में युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी

क्रिकेट में बदले कई बड़े नियम, ओवरथ्रो से रन आउट तक जानें नया नियम

दवा लेते समय कितना पानी जरूरी? एक्सपर्ट ने बताया सही तरीका

कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेवः हिंद महासागर क्षेत्र की सुरक्षा पर मंथन

फ्लाईदुबई फ्लाइट हाईजैक की कोशिश, भारतीय पायलट ने बचाई 174 जानें

फ्लाईदुबई फ्लाइट हाईजैक की कोशिश, भारतीय पायलट ने बचाई 174 जानें

₹10 से खरीद सकेंगे डिजिटल चांदी, JioFinance ने लॉन्च किया JioSilver

 

Spread the love

Uttar Pradesh

अखिलेश के खिलाफ मंत्रियों ने खोला मोर्चा, चौधरी भूपेंद्र सिंह और राजभर ने गिनाए पुराने कारनामे*

अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे: चौधरी भूपेंद्र सिंह सपा राज में पत्रकार को जिंदा जलाया गया था, अखिलेश पर चौधरी भूपेंद्र का तीखा प्रहार PDA मतलब परिवार, दौलतमंद और अपराधी: ओम प्रकाश राजभर ‘लोकतंत्र की देते हैं दुहाई और इमरजेंसी वाली कांग्रेस से करते हैं गलबहियां’: भूपेंद्र और राजभर Lucknow : […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

एक्शन मोड में सोनौली के नवागत थानाध्यक्ष

जाम,तस्करी और कटिंग पर चलेगा पुलिस का डंडा  कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं – थानाध्यक्ष उमेश चन्द्र त्रिपाठी Sonauli, Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा के अंतर्राष्ट्रीय महत्व के प्रमुख कस्बे सोनौली में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने और स्थानीय मुद्दों के निस्तारण के लिए थाना प्रभारी विशाल शुक्ला […]

Spread the love
Read More
Health Uttar Pradesh

बाढ़ हटते ही सोहगीबरवा में युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी

नाव से गांव में पहुंचे DM SP और विधायक अफसर उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: बाढ़ का पानी हटने के साथ ही सोहगीबरवा क्षेत्र में प्रशासन ने संक्रमण और जलजनित बीमारियों से निपटने की तैयारी तेज कर दी है। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सिसवा विधायक प्रेम सागर […]

Spread the love
Read More