मड़ियांव: संदिग्ध हालात में KGMU कर्मी लापता, अपहरण किए जाने की आंशका

Lucknow

कार लावारिस हालत में सीतापुर जिले के कमलापुर क्षेत्र में खड़ी मिली

गुमशुदगी के बाद पुलिस एक्शन में, सर्विलांस टीम के जरिए तलाश जारी

ए अहमद सौदागर

Lucknow: मड़ियांव क्षेत्र स्थित केशव नगर निवासी KGMU कर्मी पवन कुमार कहीं संदिग्ध हालात में लापता हो गए। उनकी कार सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को लावारिस हालत में खड़ी मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। DCP उत्तरी अमित कुमार आनंद के मुताबिक परिजनों ने बताया कि पवन कुमार बीते 27 सितंबर 2026 की घर से कार लेकर निकले थे, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटे। पुलिस पीड़ित परिवार की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पवन कुमार गर्ग की तलाश में पुलिस के साथ सर्विलांस टीम और उत्तरी जोन की क्राइम टीम को लगाया गया है।

DCP उत्तरी अमित कुमार आनंद ने बताया कि आसपास में लगे CCTV फुटेज के आधार पर उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। फिलहाल पवन कुमार को अगवा किए जाने की आंशका जताई जा रही है। पुलिस अफसरों को कहना है कि इससे इन्कार नहीं किया जा सकता, लिहाजा इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से छानबीन की जा रही है।

ये भी पढें

बाढ़ हटते ही सोहगीबरवा में युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी

मड़ियांव थाना क्षेत्र के केशव नगर निवासी पवन कुमार गर्ग केजीएमयू में नौकरी करते हैं। घरवालों ने पुलिस को बताया कि 27 सितंबर 2026 की रात कार से घर से कहीं जाने की बात कहकर निकले, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटे। बताया जा रहा है कि घर न पहुंचने पर घरवालों ने उनकी तलाश की कामयाबी न मिलने पर इसकी सूचना मड़ियांव थाने में दी। DCP उत्तरी अमित कुमार आनंद ने बताया कि परिजन की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही थी इसी दौरान सूचना मिली कि पवन कुमार गर्ग की कार सीतापुर जिले के कमलापुर क्षेत्र में लावारिस हालत में खड़ी मिली है।

उन्होंने बताया कि पवन कुमार गर्ग को सकुशल बरामद करने के लिए पुलिस के अलावा सर्विलांस और उत्तरी जोन की क्राइम ब्रांच को लगाया गया है।  DCP उत्तरी का कहना है कि इस मामले में कई बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

 

 

घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है

पवन कुमार गर्ग को घर न लौटने पर घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन और उनके करीबी किसी अनहोनी होने की आंशका को लेकर बेचैन हैं। जांच पड़ताल में जुटे एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी बात को लेकर पवन कुमार गर्ग नाराज हो कर घर से कहीं चले गए होंगे। पुलिस का कहना है कि उनके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही और इस मामले में कई तथ्यों की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

झांसी मंडल की वाणिज्यिक आय में उल्लेखनीय वृद्धि

पूर्वी यूपी में जियो फिर नंबर वन, अगस्त में दर्ज कराई सबसे अधिक बढ़त : ट्राई

क्रिकेट में बदले कई बड़े नियम, ओवरथ्रो से रन आउट तक जानें नया नियम

2094 लाभार्थियों को मिला 43 करोड़ का ऋण, योजनाओं से बढ़ेगा रोजगार और कारोबार

 

 

Spread the love

copy
Crime News Uttar Pradesh

दुबग्गा: हार्डवेयर व्यापारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को उड़ाया, मौत

जान देने की वजह साफ नहीं हो सकी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी पुलिस को मौके से लाइसेंसी पिस्टल व खोखा कारतूस बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : प्रेम-प्रसंग, घरेलू कलह, कारोबार में घाटा या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। दुबग्गा थाना क्षेत्र के अमेठिया […]

Spread the love
Read More
Crime News

मड़ियांव में केजीएमयू कर्मी समेत दो की हत्या, पांच गिरफ्तार

शवों को घाघरा नदी में फेंका, पांच हत्यारे गिरफ्तार जमीन दिखाने के बहाने बुलाकर किया था अपहरण पुलिस को मृतक पवन कुमार गर्ग की चेन, अंगुठी, घटना में इस्तेमाल दो चार पहिया वाहन व अन्य कागजात बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : एक सप्ताह पहले से लापता मड़ियांव क्षेत्र स्थित केशव नगर निवासी 45 वर्षीय […]

Spread the love
Read More
Untitled 5 copy
Crime News

मलिहाबाद: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, बेता नाले में मिला शव

हत्या कर शव यहां फेंकें जाने की आंशका, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार ए अहमद सौदागर Lucknow: मलिहाबाद थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर दो बजे उसका शव बेता नाले में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्राम […]

Spread the love
Read More