वैश्विक होड़ के बीच आपसी निर्भरता एक बड़ी सच्चाई- जयशंकर

शाश्वत तिवारी

New York: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के उच्च स्तरीय सप्ताह के समापन पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में प्रतिष्ठित एशिया सोसाइटी के मंच पर वैश्विक भू-राजनीति को लेकर भारत का दृष्टिकोण साझा किया। विदेश मंत्री ने वर्तमान दुनिया की गंभीर और चुनौतीपूर्ण स्थिति का खाका खींचते हुए विभिन्न वैश्विक संघर्षों और विकासशील देशों पर पड़ रहे इसके आर्थिक दुष्प्रभावों पर खुलकर बात की।

अपने संबोधन में डॉ. जयशंकर ने कहा कि दुनिया आज बेहद कठिन दौर से गुजर रही है। यूक्रेन, पश्चिम एशिया और अफ्रीका (सूडान) में जारी जंग का जिक्र करते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि इन टकरावों का असर उन देशों पर भी हो रहा है, जो सीधे तौर पर इसमें शामिल नहीं हैं। उन्होंने इसे ‘4F संकट’ का नाम दिया, जिसमें फूड (भोजन), फ्यूल (ईंधन), फर्टिलाइजर (उर्वरक) और फाइनेंस (वित्त) की वैश्विक कमी व अस्थिरता शामिल है।

इस संकट के कारण विकासशील और अल्पविकसित देश (ग्लोबल साउथ) सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं और उनके सतत विकास लक्ष्यों (SDG) की प्रगति धीमी पड़ गई है। डॉ. जयशंकर ने ‘एक्स’ पर लिखा यूएन के ‘हाई लेवल वीक’ के आखिर में एशिया सोसाइटी में बात करके खुशी हुई। मैंने दुनिया के मुश्किल हालात, जिसमें कई टकराव और 4F (खाना, ईंधन, खाद और फाइनेंस) का संकट शामिल, पर अपनी बात की।

विदेश मंत्री ने वर्तमान वैश्विक परिदृश्य को एक अनूठे विरोधाभास के रूप में परिभाषित किया। उन्होंने रेखांकित किया कि आज जहां एक तरफ विभिन्न शक्तियों के बीच ‘अति-प्रतिस्पर्धा’ की भावना है, वहीं दूसरी तरफ दुनिया के देश एक-दूसरे पर ‘गहरी निर्भरता’ के लिए भी मजबूर हैं।

उन्होंने कहा कि कूटनीति अब एक ‘अत्यधिक जोखिम भरा खेल’ बन गई है, क्योंकि देश आर्थिक निर्भरता और बाजार पहुंच को दबाव बनाने के हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं। बहुध्रुवीयता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि वैश्विक स्थिरता के लिए एक संतुलित और बहुध्रुवीय व्यवस्था का होना अनिवार्य है।

ये भी पढें

‘द ठलुआगीरी’ टैलेंट शो से छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

इससे पहले भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए विदेश मंत्री ने कई देशों के अपने समकक्षों के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें भी कीं। डॉ. जयशंकर ने अपनी एक पोस्ट में लिखा यूएन मुख्यालय में वेनेजुएला के विदेश मंत्री फेलिक्स प्लासेंसिया गोंजालेज के साथ अच्छी बैठक हुई।

द्विपक्षीय सहयोग के अन्य क्षेत्रों के अलावा, हमारे ऊर्जा संबंध भी तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं। हमने मौजूदा क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। साथ ही उन्होंने कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद के साथ बैठक की और भारत-कनाडा रिश्तों को और बेहतर बनाने पर सार्थक चर्चा की। डॉ. जयशंकर ने बेलारूस के विदेश मंत्री मैक्सिम रिज़ेंकोव और मेक्सिको के अपने समकक्ष रॉबर्टो वेलास्को अल्वारेज़ के साथ भी मुलाकात की।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

‘द ठलुआगीरी’ टैलेंट शो से छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

सीतारमण ने की नेपाल, सऊदी अरब के वित्त मंत्रियों से खास वार्ता

सुशांत गोल्फ सिटी: DCM व ट्रेलर में आमने-सामने की टक्कर

फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से पांच की मौत

विधानसभा चुनाव से पहले सामाजिक समीकरण साधने की कवायद में BJP

 

 

One thought on “वैश्विक होड़ के बीच आपसी निर्भरता एक बड़ी सच्चाई- जयशंकर”

Comments are closed.

Washington
International

अमेरिका में हवाई संकट, हजारों उड़ानें प्रभावित; जानिए वजह

Washington: अमेरिका में इन दिनों हवाई यातायात व्यवस्था गंभीर तकनीकी समस्या से जूझ रही है। पुराने टेलीकम्युनिकेशन नेटवर्क में हुए बदलाव के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम पर असर पड़ा है, जिसके चलते बड़ी संख्या में उड़ानें प्रभावित हुई हैं। हजारों फ्लाइट्स के संचालन में रुकावट आने से यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना […]

Read More
Kathmandu
International

काठमांडू एयरपोर्ट पर 22 करोड़ की कोकीन के साथ भारतीय गिरफ्तार

अंतर्राष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का मुख्य सदस्य होने का दावा उमेश चन्द्र त्रिपाठी Kathmandu: नेपाल में करीब 22 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन के साथ त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। वह 14 नवंबर को थाईलैंड से काठमांडू पहुंचा था। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के एसपी एवं प्रवक्ता दुर्गा राज […]

Read More
International

भारत-इंडोनेशिया ने आतंकवाद-रोधी विषय पर संयुक्त कार्य समूह की बैठक

 शाश्वत तिवारी New Delhi: आतंकवाद-रोधी विषय पर भारत-इंडोनेशिया संयुक्त कार्य समूह की 7वीं बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने आतंकवाद से निपटने में आपसी सहयोग की समीक्षा की और इसे और मजबूत करने पर चर्चा की। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (आतंकवाद-रोधी) डॉ. सुहेल […]

Read More