
Kanpur: स्थानीय देशी भाषा, लोक संस्कृति और क्षेत्रीय (लोकल) प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से ‘द ठलुआगीरी’ टैलेंट शो के ऑडिशन प्रदेश के विभिन्न शहरों में आयोजित किए जा रहे हैं। शो का उद्देश्य उन प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच प्रदान करना है, जो संसाधनों और उचित अवसर के अभाव में अपनी प्रतिभा को बड़े स्तर तक नहीं पहुंचा पाते।
ये भी पढें
प्रशस्ति फाउंडेशन के संस्थापक, अंतर्राष्ट्रीय कवि एवं फिल्म निर्माता डॉ. कुमार मनोज ने आज यहां आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि ‘द ठलुआगीरी’ एक मल्टीटैलेंट प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से कविता, शायरी, कॉमेडी, अभिनय, गायन सहित विभिन्न विधाओं में छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।
इसी क्रम में ‘द ठलुआगीरी’ का दूसरा ऑडिशन आज 17 अक्टूबर को कानपुर में आयोजित किया जाएगा। ऑडिशन में विभिन्न विधाओं के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे।
प्रशस्ति फाउंडेशन पिछले 10 वर्षों से लगातार प्रतिभा खोज कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। फाउंडेशन के फेसबुक पेज एवं यूट्यूब चैनल से जुड़े 30 लाख से अधिक सदस्यों के डिजिटल परिवार के माध्यम से अनेक कलाकारों को व्यापक मंच और पहचान मिली है। ‘द ठलुआगीरी’ के जरिए इस अभियान को और व्यापक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
ये भी पढें
प्रमुख जज एवं ज्यूरी मंडल के रूप में मशहूर अभिनेता एवं कॉमेडियन अन्नू अवस्थी, सुरेश अलबेला, लाफ्टर सीजन-4 और अंतर्राष्ट्रीय कवि एवं फिल्म निर्माता डॉ. कुमार मनोज रहेंगे। प्रमुख जजों के अतिरिक्त ऑडिशन ज्यूरी में वरिष्ठ पत्रकार शाश्वत तिवारी, शशांक सिंह राजावत (एक्टर) एवं प्रीति रंजन द्विवेदी भी प्रतिभागियों का मूल्यांकन करेंगी।
कार्यक्रम के सफल संचालन एवं प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में मुख्य सलाहकार आशीष तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
आयोजकों ने प्रतिभाशाली युवाओं एवं कलाकारों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर ‘द ठलुआगीरी’ के मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें और अपनी पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
सिद्धू की पसंद विराट, सचिन-धोनी से आगे
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ऋचा ने दिया बेटे को जन्म
क्या दामाद कर सकता है सास-ससुर का श्राद्ध, जानिए धार्मिक मान्यताएं


2 thoughts on “‘द ठलुआगीरी’ टैलेंट शो से छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच”
Comments are closed.