
New Delhi: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कतर की अपनी यात्रा के दौरान नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्ण वागले के साथ मुलाकात की है। सीतारमण दोहा में एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) की सालाना बैठक के सिलसिले में वहां गयी है।
वित्त मंत्रालय ने कहा है कि इस बैठक के दौरान सीतारमण ने रविवार को नेपाल के वित्त मंत्री वागले के साथ एक अलग बैठक की। दोनों मंत्रियों ने पिछले कुछ समय के दौरान हुई दोनों के बीच दोबारा हुई इस मुलाकात पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने नयी दिल्ली में हुई पिछली बैठक के दौरान हुई बातचीत को आगे बढ़ाने के बारे में चर्चा की। बैठक के दौरान सीतारमण और वागले ने नेपाल में हाल में आयी विनाशकारी बाढ़ के बाद पुनर्निर्माण और सुधार के विषय में नेपाल के आकलन और प्राथमिकताओं पर चर्चा की।
ये भी पढें
साथ ही, दोनों ने इस मुश्किल समय में भारत जो भी मदद दे सकता है, उसकी बारीकियों पर काम करने के लिए दोनों देशों की टीमों के बीच लगातार बातचीत जारी रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। मंत्रियों ने नई दिल्ली बैठक में शुरू किये गये प्रोजेक्ट्स की प्रगति पर भी चर्चा की और लगातार बातचीत जारी रखने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। UTI-NPI लिंकेज को जल्द शुरू करने और इस्तेमाल करने पर भी चर्चा हुई, क्योंकि यह दोनों देशों के लिए फायदेमंद पहल है।
सीतारमण ने AIIB के संचालक मंडल के दोहा सम्मेलन के दौरान सऊदी अरब के वित्त मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल्ला अल-जदान से भी मुलाकात की। अल-जदान ने भारत के मज़बूत आर्थिक प्रदर्शन और बेहतर होते निवेश माहौल के लिए सीतारमण को बधाई दी और सऊदी अर्थव्यवस्था पर अपनी राय रखी। सीतारमण ने कहा कि सऊदी अरब भारत का भरोसेमंद और अहम रणनीतिक साझेदार है।
ये भी पढें
साथ ही, उन्होंने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर, शिक्षा, संस्कृति और लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान जैसे कई क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच व्यापक साझेदारी का ज़िक्र किया। दोनों मंत्रियों ने भारत-सऊदी अरब द्विपक्षीय निवेश संधि (BIT) पर बातचीत के सफल समापन का स्वागत किया। इससे द्विपक्षीय निवेश के लिए एक मज़बूत और भरोसेमंद ढांचा मिलेगा और निवेशकों का भरोसा और बढ़ेगा। अल-जदान ने कहा कि सऊदी अरब इसके जल्द लागू होने का इंतज़ार कर रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सऊदी अरब की राजकीय यात्रा के दौरान व्यक्त किये गये दृष्टिकोण को याद करते हुए, दोनों मंत्रियों ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मज़बूत करने पर चर्चा की। अल-जदान ने भारत से निवेश का स्वागत करने में गहरी दिलचस्पी दिखाई। सीतारमण ने इसी दौरान स्विट्जरलैंड के राजदूत और AIIB में उसके प्रतिनिधि गवर्नर परिक्षेत्रों लाज्ज़ेरी से भी अलग से मुलाकात की।
(वार्ता)
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
फतेहपुर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से पांच की मौत
पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री
महिला की निर्मम तरीके से हत्या करने वाला इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल


One thought on “सीतारमण ने की नेपाल, सऊदी अरब के वित्त मंत्रियों से खास वार्ता”
Comments are closed.