
शाश्वत तिवारी
Atlanta: अमेरिका के अटलांटा में भारत के महावाणिज्य दूतावास द्वारा ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ का शानदार आयोजन किया गया। इस गरिमामयी समारोह में पश्चिम बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला, परंपराओं और उसकी जीवंत भावना का अद्भुत जश्न मनाया गया, जिसमें पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष रथिंद्र बोस मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
समारोह में अमेरिका में रह रहे बंगाली और भारतीय समुदाय के प्रवासियों ने बढ़-चढ़कर और बेहद उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम का एक सबसे भावुक और देशभक्ति से ओत-प्रोत क्षण तब आया, जब विधानसभा अध्यक्ष बोस ने उपस्थित भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ मिलकर अत्यंत श्रद्धाभाव से ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गान किया। अटलांटा स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने ‘एक्स’ पर लिखा पश्चिम बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं, कला और भावना का जश्न मनाया।

पश्चिम बंगाल विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री रथिंद्र बोस इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। पश्चिम बंगाल के भारतीय समुदाय के लोगों ने बहुत ही शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। इससे पहले अटलांटा में भारत के महावाणिज्य राजदूत डॉ. सुमित सेठ ने विधानसभा अध्यक्ष बोस का दूतावास परिसर में गर्मजोशी से स्वागत किया।
ये भी पढें
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में महराजगंज में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
इस कूटनीतिक मुलाकात के दौरान दोनों के बीच भारत-अमेरिका संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही, सुदूर विदेश में रह रहे भारतीय प्रवासियों को अपनी जड़ों से जोड़े रखने और उनके साथ रचनात्मक जुड़ाव के नए तौर-तरीकों को तलाशने पर विचारों का बेहद सकारात्मक आदान-प्रदान हुआ। यह आयोजन वैश्विक पटल पर भारत की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करने में पूरी तरह सफल रहा।
नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में महराजगंज में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
लखनऊ में बड़ा हादसा टला, SA अपार्टमेंट का पिलर गिरा; SDRF ने संभाला मोर्चा
ईशा सिंह ने जीता रजत पदक, मनु भाकर बिना पदक के एशियाई खेलों से हुई बाहर
छतरपुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोप, टॉफी का लालच देकर बच्ची को बुलाया था पास
यूपी में 150 सीटों पर कांग्रेस का दावा, INDIA गठबंधन में 50-50 फॉर्मूले की मांग


One thought on “अमेरिका में बंगाल दिवस की धूमः विधानसभा अध्यक्ष ने प्रवासियों संग गाया ‘वंदे मातरम’”
Comments are closed.