‘लव एंड वॉर’ टीम ने रणबीर कपूर का जन्मदिन मनाया

‘लव एंड वॉर’ सेट पर रणबीर का बर्थडे सेलिब्रेशन

Ranbir Kapoor’s Birthday: संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लव एंड वॉर’ इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है और भारतीय सिनेमा में एक नया मुकाम हासिल करने के लिए तैयार है। पहली बार इंडस्ट्री के तीन बड़े सितारों रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल को संजय लीला भंसाली की भव्य सिनेमाई दुनिया में एक साथ लेकर आ रही यह फिल्म दर्शकों को एक अनूठा सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है।फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

हाल ही में मेकर्स ने रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के दिलचस्प फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी किए, जिन्होंने फिल्म को लेकर चर्चाओं को और तेज कर दिया। अब फिल्म की पूरी कास्ट और क्रू रणबीर कपूर का जन्मदिन मनाने के लिए एक साथ आई। इस साल रणबीर कपूर का जन्मदिन पूरी तरह से ‘लव एंड वॉर’ के नाम रहा। देशभर में सुपरस्टार की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, वहीं फिल्म से सामने आए उनके फर्स्ट-लुक पोस्टर ने इस खास मौके को उनके प्रशंसकों के लिए और भी यादगार बना दिया।

इस तरह उनके जन्मदिन की खुशियां दोगुनी हो गईं। इस खास अवसर पर फिल्म के कलाकारों, निर्देशक संजय लीला भंसाली और पूरी टीम ने एक साथ मिलकर शानदार बर्थडे डिनर का आयोजन किया। सुपरस्टार के जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए पूरी टीम का एक साथ आना इस मौके को और भी खास बनाता है। साथ ही, इसने फिल्म को लेकर दर्शकों के उत्साह को भी और बढ़ा दिया है।

ये भी पढें

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 957 अंक टूटा; निवेशकों के करीब ₹5 लाख करोड़ डूबे

मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रणबीर कपूर के जन्मदिन के डिनर सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने इसके साथ कैप्शन भी लिखा। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के फर्स्ट-लुक पोस्टर सामने आने के बाद अब दर्शकों के लिए बड़े पर्दे पर ‘लव एंड वॉर’ की दुनिया देखने का इंतजार करना और भी मुश्किल हो गया है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शक इसकी पहली झलक देखने के लिए उत्सुक थे।

अब कलाकारों के शानदार पोस्टर सामने आने के बाद फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें  

Google Play Store: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.nayalooknews

ये भी पढें

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 957 अंक टूटा; निवेशकों के करीब ₹5 लाख करोड़ डूबे

उज्जैन में मस्जिद का हिस्सा हटाने पर पथराव, पुलिस ने छोड़ी टियर गैस

विश्व पर्यटन दिवस पर सोनौली बार्डर पर पर्यटकों की जांच प्रक्रिया को सरल और सहज बनाने पर जोर

ट्रोलिंग पर सलमान के स्टैंड की फातिमा ने की तारीफ, बिग बॉस में बोलीं बड़ी बात

हाथरस में दुस्साहसिक घटना: सादाबाद में रिटायर्ड फौजी और उनकी पत्नी की हत्या

 

 

Spread the love

One thought on “‘लव एंड वॉर’ टीम ने रणबीर कपूर का जन्मदिन मनाया”

Comments are closed.

OTT Releases
Entertainment

OTT Releases: OTT पर इस हफ्ते मनोरंजन की भरमार

अगर आप घर बैठे मनोरंजन के लिए नई फिल्म या वेब सीरीज तलाश रहे हैं, तो सितंबर के आखिरी दिनों और अक्टूबर की शुरुआत में OTT पर कई दिलचस्प रिलीज होने वाली हैं। 28 सितंबर से तीन अक्टूबर के बीच ZEE5, JioHotstar, Netflix और Amazon Prime Video जैसे प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग जॉनर की फिल्में और […]

Spread the love
Read More
Entertainment

ट्रोलिंग पर सलमान के स्टैंड की फातिमा ने की तारीफ, बिग बॉस में बोलीं बड़ी बात

Bigg Boss 20 : एक्ट्रेस फातिमा सना शेख जल्द ही अपनी वेब सीरीज ‘हुंकार: द रोर’ के प्रमोशन के लिए ‘बिग बॉस 20’ के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में नजर आएंगी। शो के रविवार के एपिसोड का प्रोमो सामने आया है, जिसमें फातिमा सना शेख ने होस्ट सलमान खान की जमकर तारीफ की। प्रोमो में […]

Spread the love
Read More
Entertainment

आलिया के लिए रणबीर का प्रोटेक्टिव अंदाज हुआ वायरल

RanbirKapoor :  मुंबई में शनिवार, 26 सितंबर की रात ‘लव एंड वॉर’ की टीम डिनर के लिए एक साथ नजर आई। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विक्की कौशल और फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली ने साथ में डिनर किया। रेस्टोरेंट से बाहर निकलने के बाद सभी सितारों ने पैपराजी के लिए पोज भी दिए। इस […]

Spread the love
Read More